karwa chauth 2021: सुहागिन महिलाएं पहली करवा चौथ पर बिलकुल ना पहनें इस कलर के कपड़े, पति की आयु हो जाती है कम

karwa chauth 2021: अगर आप करवा चौथ (karwa chauth) का व्रत पहली बार कर रहीं हैं। यानि कि आपकी शादी (marriage) के बाद आपके जीवन(life) में ये करवा चौथ का पर्व (karva chauth festival) पहली बार ही आया है तो आपको करवा चौथ के दिन कुछ खास रंगों (colors) के कपड़े (clothes) पहनना वर्जित होता है। आप इन रंगों के कपड़े बिलकुल भी ना पहनें। पहली करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं चटक और शुभ रंग के कपड़े ही पहनें, वरना उनके पति की आयु कम हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि पहली बार करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाओं के लिए किन रंगों के कपड़ों को करवा चौथ के दिन पहनना अशुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें : Karwa Chauth 2021: करवा चौथ व्रत पर बन रहा ये खास संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
काला रंग
पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली नवविवाहिताओं को काले रंग की साड़ी नहीं पहननी चाहिए। काले रंग को हिन्दू धर्म के अनुसार अशुभ माना जाता है।
सफेद रंग
पहली बार व्रत करने बाली महिलाओं को सफेद रंग की साड़ी भी करवा चौथ के दिन नहीं पहनना चाहिए। सफेद रंग वैसे तो शांति का प्रतीक होता है किन्तु विशेष कारणों से सफेद रंग सुहागिन और विशेष कर नवविवाहिताओं के लिए अशुभ माना जाता है। नवविवाहित महिलाओं के लिए तो चमकदार और गहरें रंग ही शुभ होते हैं।
नीला रंग
प्रथम बार करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाओं के लिए नीला रंग भी अशुभ माना जाता है। करवा चौथ के दिन पहली बार व्रत करने वाली सुहागिन स्त्री को अपने पति की दीर्घायु की कामना हेतु नीले रंग की साड़ी भी नहीं पहनना चाहिए। इसे अशुभ माना गया है क्योंकि राजस्थान के अनेक क्षेत्रों में होने वाले शुभ कार्यों में नीले रंग को कभी भी महत्व नहीं दिया जाता है। इसलिए आप सुहाग और सौभाग्य के इस महापर्व में नीले रंग के वस्त्रों को धारण ना करें।
भूरा रंग
पहली बार करवा चौथ का व्रत करने वाली नवविवाहिता करवा चौथ के दिन भूरे रंग से भी परहेज करें। और भूरे रंग की साड़ी बिलकुल ना पहने। यह रंग राहु-केतु का प्रतीक होता है। इसलिए भूरे रंग का प्रयोग शुभ कार्यों और व्रत में नहीं किया जाता है।
हल्के रंग
नवविवाहिता या पहली बार करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाएं किसी हल्के रंग वाले कपड़े भी ना पहनें। क्योंकि हल्के रंग के कपड़े बुजुर्ग महिलाएं धारण करती हैं और नवविवाहिताओं के लिए हल्के रंगों को शुभ नहीं माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पहली बार करवा चौथ के दिन ऐसे वस्त्र पहनना महिलाओं के लिए बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसे वस्त्र पहनने से महिलाओं के दांपत्य जीवन में वो सुख नहीं रहता जोकि उन्हें मिलना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ के दिन तो महिलाओं को अच्छी तरह श्रृंगार करके चटकदार और शुभ रंगों के कपड़े ही धारण करने चाहिए।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS