Karwa chauth 2021 : करवा चौथ व्रत डेट और जानें इसका महत्व

Karwa chauth 2021 : करवा चौथ व्रत डेट और जानें इसका महत्व
X
  • करवा चौथ का व्रत (Karwa chauth) सूर्योदय के बाद रात में चंद्रमा के दर्शन तक बिना कोई भोजन या पानी ग्रहण किये सख्त रुप से मनाया जाता है।
  • करवा चौथ के दिन को कनक चतुर्थी (Kanaka Chaturthi) के नाम से भी जाना जाता है।

Karwa chauth 2021 :करवा चौथ का व्रत (Karwa chauth) सूर्योदय के बाद रात में चंद्रमा के दर्शन तक बिना कोई भोजन या पानी ग्रहण किए सख्त रुप से मनाया जाता है। करवा चौथ के दिन को कनक चतुर्थी (Kanaka Chaturthi) के नाम से भी जाना जाता है। तो आइए जानते हैं साल 2021 में करवा चौथ व्रत की डेट और इसका दिन व तिथि क्या रहेगी तथा इस दिन का महत्व क्या है।

ये भी पढ़ें : Vastu Shastra : मनी प्लांट इस दिशा में लगाने पर कर सकता है धन हानि, जानें इसे घर में रखने के सही नियम


हिन्दू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का त्योहार कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। करवा चौथ व्रत के दौरान भगवान शिव-माता पार्वती और भगवान गणेश व भगवान कार्तिक की पूजा की जाती है। मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से दांपत्य जीवन में खुशी आती है। सुहागन स्त्रियां करवा चौथ का व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

ये भी पढ़ें :October 2021 Vrat-Tyohar: त्योहारों के लिहाज से बहुत खास है अक्टूबर माह, एक क्लिक में देखें नवरात्रि, विजयादशमी, करवा चौथ, शरद पूर्णिमा समेत इस माह में पड़ने वाले व्रत और पर्व का कैलेंडर

पति की दीर्घायु के लिए सुहागन महिलाओं का प्रिय पर्व करवा चौथ व्रत के दिन निर्जला रहकर विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। विधि -विधान से किया गया व्रत बहुत ही फलदायी होता है। इसमें व्रत की कथा सुन्ने का भी विशेष महत्व बताया गया है। करवा चौथ का व्रत सभी व्रतों में कठिन माना जाता है।

करवा चौथ व्रत 2021

करवा चौथ व्रत 2021

24 अक्टूवर 2021, दिन रविवार

चतुर्थी तिथि प्रारंभ

24 अक्टूबर सुबह 03 बजकर 01 मिनट से

चतुर्थी तिथि समाप्त

25 अक्टूबर सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story