Karwa Chauth 2022: पति का भरपूर प्यार चाहती हैं तो करवा चौथ पर पहनें इस रंग के कपड़े

Karwa Chauth 2022: पति का भरपूर प्यार चाहती हैं तो करवा चौथ पर पहनें इस रंग के कपड़े
X
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ व्रत में सुहागन महिलाएं अपने कपड़ों को लेकर काफी कन्फ्यूज रहती है। वहीं महिलाएं काफी पहले से कपड़ों और श्रृंगार की तैयारी भी करती हैं, लेकिन करवा चौथ पर एक विशेष रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से आपको ना केवल भगवान का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि आपको पति का भरपूर प्यार भी मिलता है।

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ व्रत में सुहागन महिलाएं अपने कपड़ों को लेकर काफी कन्फ्यूज रहती है। वहीं महिलाएं काफी पहले से कपड़ों और श्रृंगार की तैयारी भी करती हैं, लेकिन करवा चौथ पर एक विशेष रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से आपको ना केवल भगवान का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि आपको अपने पति से भी भरपूर प्यार मिलता है। तो आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन भगवान का आशीर्वाद और पति का भरपूर प्यार पाने के लिए कैसे कपड़े पहनें।

लाल रंग के कपड़े पहनें

करवाचौथ के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं यदि लाल रंग के कपड़े पहनती हैं तो उन्हें जिंदगी भर पति का प्यार मिलेगा। माना जाता है कि लाल रंग गर्मजोशी का प्रतीक है और मनोबल भी बढ़ाता है। साथ ही लाल रंग प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। लाल रंग में महिलाएं अधिक सुंदर और आकर्षित दिखती हैं एवं सबके आकर्षण का केंद्र बिंदू बनती हैं। नीले, भूरे और काले रंग के कपड़े न पहनें, क्योंकि ये अशुभता के प्रतीक हैं।

राशि के अनुसार करवा चौथ पर पहनें इस रंग की साड़ी

मेष राशि

इस राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन गोल्डन रंग की साड़ी, लहंगा या सूटकर पूजा करें।

वृषभ राशि

इस राशि की महिलाओं का सिल्वर रंग के वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

करवा चौथ के दिन मिथुन राशि की महिलाएं हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए करवा चौथ के दिन शुभ रंग लाल है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाली महिलाओं को लिए लाल, ऑरेंज या गोल्डन रंग के वस्त्र शुभ माने जाते हैं।

कन्या राशि

करवा चौथ के दिन कन्या राशि की महिलाएं लाल, हरी या गोल्डन रंग की साड़ी पहनें।

तुला राशि

इस राशि की महिलाएं लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग के वस्त्र धारण करें।

वृश्चिक राशि

इस राशि की महिलाओं के लिए लाल रंग सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन आप महरून या गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं।

धनु राशि

इस राशि की महिलाओं को आसमानी या पीले रंग के वस्त्र धारण करने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए नीला रंग शुभ माना जाता है।

कुंभ राशि

इस राशि की महिलाएं नीले रंग या सिल्वर कलर के वस्त्र धारण कर सकती हैं।

मीन राशि

इस राशि की महिलाएं पीले या गोल्डन कलर के कपड़े पहनकर पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story