Karwa Chauth 2023: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का सही समय

Karwa Chauth 2023: देशभर में विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, खुशहाल और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व विशेष त्योहारों में से एक है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाएं और विवाह योग्य युवतियां अपने लाइफ पार्टनर की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में चांद की पूजा कर अर्घ्य देना जरूरी है। चांद को बिना अर्घ्य दिए करवा चौथ का व्रत पूरा नहीं माना जाता।
करवा को लेकर मान्यता
करवा मिट्टी का बना गोल आकार का बना पात्र होता है, जिससे चांद को जल अर्पित किया जाता है। इस पूजन में करवा का बहुत अधिक महत्व है। ऐसी मान्यता है, इस व्रत से पति की उम्र लंबी होती है और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल होता है। इस लिए हर सुहागिन महिलाओं को यह व्रत पूरे विधि विधान से करना चाहिए।
करवा पूजा करने का तरीका
इस व्रत को विधि-विधान से करने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले स्नान कर सरगी का सेवन करें।
सरगी खाने के बाद पानी पीएं और भगवान की पूजा-अर्चना करें।
फिर भगवान के सामने निर्जला व्रत रखने का संकल्प लें।
इस व्रत के दौरान अन्न और जल ग्रहण न करें।
चंद्रोदय होने के बाद चंद्र दर्शन कर पूजा करें।
पूजा करने के बाद चांद को अर्घ्य दें।
इसके बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलें।
करवा चौथ व्रत पूजा मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, 31 अक्टूबर यानी आज के दिन रात 09 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। वहीं करवा चौथ तिथि 01 नवंबर को रात्रि 09 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा।
उदया तिथि और चतुर्थी के चंद्रोदय के आधार पर करवा चौथ व्रत 1 नवंबर, 2023 दिन बुधवार को रखा जाएगा। इस बार महिलाओं को करवा चौथ का व्रत 13 घंटे 42 मिनट तक निर्जला रखना होगा। व्रत का समय सुबह 06 बजकर 33 मिनट से रात्रि 08 बजकर 26 मिनट रहेगा। अगर करवा चौथ पूजा समय की बात करें तो वह 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।
दिल्ली के समयानुसार चंद्रोदय रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा। वहीं मुंबई के समय अनुसार चांद रात 08 बजकर 59 मिनट पर उदय होगा।
उत्तर प्रदेश के शहरों में चंद्रोदय होने का समय
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चंद्र उदय होने का समय रात 7 बजकर 58 मिनट है
कानपुर शहर में चंद्र उदय होने का समय रात 8 बजकर 02 मिनट है।
बरेली में चंद्र उदय होने का समय- रात 8 बजकर 01 मिनट
प्रयागराज में चांद निकलने का समय- रात 7 बजकर 58 मिनट
आगरा में चांद निकलने का समय- रात 8 बजकर10 मिनट
मेरठ में चांद निकलने का समय- रात 8 बजकर 07 मिनट
वाराणसी में चंद्रोदय होने का समय- रात 7 बजकर 53 मिनट
गोरखपुर में चांद निकलने का समय - रात 7 बजकर 48 मिनट
मुरादाबाद में चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 03 मिनट
मुजफ्फरनगर में चांद निकलने का समय - रात 8 बजकर 06 मिनट
बलिया शहर में चांद निकलने का समय - रात 7 बजकर 47 मिनट
देवरिया शहर में चांद निकलने का समय - रात 7 बजकर 47 मिनट
बस्ती शहर में चांद निकलने का समय- रात 7 बजकर 51 मिनट
अलीगढ़ में चांद निकलने का समय - रात 8 बजकर 08 मिनट
मथुरा में चांद निकलने का समय - रात 8 बजकर 12 मिनट
गाजियाबाद में चांद निकलने का समय- रात 8 बजकर 09 मिनट
नोएडा चांद निकलने का समय- रात 8 बजकर 09 मिनट
Also Read: Bhumchu festival: राज्य की किस्मत तय करता है यह त्योहार, जानें क्या है भूमचू फेस्टिवल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS