Karwa Chauth 2023 Date: इस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें का पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Karwa Chauth 2023 Date: सनातन धर्म में करवा चौथ व्रत को बहुत ही विशेष महत्व दिया गया है। इस व्रत को करवा माता को समर्पित किया है। जो कोई इस व्रत को रखता है, उसे अखंड सौभाग्य होने का वर मिलता है। बता दें कि यह व्रत खासकर सुहागिन महिलाओं के लिए होता है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं व्रत रखती है और अपने पति की लंबी उम्र के लिए माता से प्रार्थना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत बहुत ही कठिन होता है, इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना जल और भोजन के रहती हैं। इसके बाद संध्या के समय सोलह श्रृंगार करके माता की पूजा करती है। रात होने पर चंद्र देव को अर्घ्य देती हैं, इसके बाद अपने पति का चेहरा चलनी में देखकर व्रत खोलती है।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बहनों को भेजे ये विशेष संदेश, जानें क्यों मनाया जाता है यह त्योहार
इस साल कब है करवा चौथ व्रत
पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल या 2023 में करवा चौथ व्रत 1 नवंबर 2023 दिन बुधवार को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार की रात 9 बजकर 30 मिनट पर आरंभ होगी और 1 नवंबर दिन बुधवार की रात 9 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ज्योतिष के अनुसार, करवा चौथ व्रत के लिए पूजा मुहूर्त 1 नवंबर की शाम 5 बजकर 44 मिनट से लेकर रात के 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 26 मिनट पर है।
करवा चौथ व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत यदि विधि-विधान से रखी हैं, तो उसके पति की उम्र लंबी हो जाती है। इसके साथ ही उसे अखंड सौभाग्य होने का वरदान भी मिलता है। कहा जाता है कि विधि-विधान से पूजा करने से दांपत्य जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है और व्रत की शुरुआत सास द्वारा दी गई सरगी खाकर करती है और उनका आशीर्वाद लेती है।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: इस बार दो दिन मनाया जाएगा, पंचक और भद्रा से बचने के लिए जानें शुभ मुहूर्त
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS