Karwa Chauth Gifts 2023: करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को गलती से भी न दें ये गिफ्ट, वरना रिश्ता होगा खराब

Karwa Chauth Gifts 2023: करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को गलती से भी न दें ये गिफ्ट, वरना रिश्ता होगा खराब
X
Karwa Chauth Gifts 2023: इस साल करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं कुछ पति इस दिन अपनी पत्नी को गिफ्ट देते हैं। लेकिन अपनी गिफ्ट में इन चीजों को देने से रिश्ते खराब हो जाते हैं। आइये जानते हैं, वह कौन सी चीजें है।

Karwa Chauth Gifts 2023: हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व होता है। यह व्रत सुहागिन महिलाओंं के लिए काफी खास होता है। करवा चौथ के व्रत में अब बस तीन का ही समय बचा है यानी 1 नवंबर को यह व्रत रखा जाएगा। महिलाएं इस व्रत के लिए सालभर इंतजार करती हैं। यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति के प्यार को बताती हैं। वहीं कुछ पति अपनी पत्नियों को गिफ्ट देकर अपना प्यार दिखाते हैं। चलिए जानते हैं कि करवा चौथ पर पतियों को अपनी पत्नियों को कौन से गिफ्ट देने से बचना चाहिए।

नुकीली चीजों से रिश्तों में कड़वाहट

ऐसा माना जाता है कि सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन किसी भी शादीशुदा महिला को नुकीली कोई भी चीज से दूर रहना चाहिए। मान्यता है कि जब शादीशुदा महिला नुकीली चीजों को छूती है, तो उनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां होने लगती है। इसलिए करवा चौथ वाले दिन पति अपनी पत्नी को गिफ्ट में कोई नुकीली चीज़ न दें।

काले कपड़े न दें

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ वाले दिन कोई भी पति अपनी पत्नी को भूलकर काले रंग के कपड़े उपहार में न दें। वैदिक शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि किसी भी पूजा में काले रंग के कपड़े अशुभ होते हैं। काला रंग नकरात्मकता को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही, पति-पत्नी के रिश्तों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए पति करवा चौथ वाले दिन पत्नियों को काले रंग के कपड़े गिफ्ट न करें।

सफेद वस्तुएं रिश्ते खराब करते हैं

करवा चौथ के दिन पूजा में लाल रंग का ज्यादा महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि लाल रंग सुहागिन महिलाओं के प्यार का प्रतीक होता है। लेकिन सफेद रंग सुहागिन महिलाओं के लिए प्यार का प्रतीक होता है। इसलिए कोई भी पति करवा चौथ वाले दिन अपनी पत्नियों को भूलकर भी सफेद रंग की चीज़ न दें। इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Karwa Chauth Mehendi 2023: करवा चौथ पर मेहंदी लगाते समय न करें ये गलती


Tags

Next Story