Karwa Chauth Mehendi 2023: करवा चौथ पर मेहंदी लगाते समय न करें ये गलती, वरना शादीशुदा जिंदगी पर पड़ेगा बुरा असर

Karwa Chauth Mehendi 2023: करवा चौथ पर मेहंदी लगाते समय न करें ये गलती, वरना शादीशुदा जिंदगी पर पड़ेगा बुरा असर
X
Karwa Chauth Mehendi 2023: करवा चौथ के व्रत का इंतजार महिलाएं सालभर करती हैं। इस व्रत के लिए कुछ दिनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। अगर आप भी इस करवा चौथ पर व्रत रख रही हैं और अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचाना चाहती हैं, तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा। आइये जानते हैं... तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जो आपके सुखी जीवन में खुशियां भर देंगे...

Karwa Chauth Mehendi 2023: हिंदू धर्म में करवा चौथ का अधिक महत्व होता है। मुख्यतौर पर यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-स्मृद्धि के लिए रखती हैं। शाम के वक्त चांद देखकर व्रत खोलती हैं। इस दिन सभी विवाहित महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं, उसी में से एक मेहंदी है। चलिए जानते हैं कि करवा चौथ पर मेहंदी लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना अधिक जरूरी है।

मेहंदी लगाने से पहले साफ-सफाई का ध्यान रखें

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं के लिए मेहंदी लगवाना अधिक जरूरी हो जाता है क्योंकि मेहंदी 16 श्रृंगार में से एक हैं। परंतु मेहंदी लगाते समय ऐसी जगह को चुनें, जो कि साफ-सुथरी हों। यहां पर बैठकर आप मेहंदी लगवाएं। साथ ही, इस बात का ख्याल रखें कि जहां पर आप मेहंदी लगवा रहे हैं, वहां पर अच्छी रोशनी हो क्योंकि अंधेरे या रात के समय में मेहंदी लगाना अशुभ होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सकारात्मकता बनी रहे और आप अच्छा महसूस कर सकें।

मेहंदी लगाते समय मुख को किस दिशा में रखना चाहिए

ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ के दिन जब भी आप घर में या बाहर मेहंदी लगवा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। अब से उत्तर या पूर्व दिशा में बैठकर ही मेहंदी लगाएं। मेहंदी लगवाते समय मुंह दक्षिण दिशा में बिल्कुल न करें क्योंकि इससे अपशगुन हो सकता है।

इस रंग की मेहंदी लगवाएं

करवा चौथ के दिन मेहंदी लगाने का विशेष महत्व है। इस दिन विशेषतौर पर हरे रंग की मेहंदी लगाई जाती है। इसलिए जब भी आप मेहंदी का पेस्ट बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि पेस्ट हरा हो। मेहंदी जितनी ज्यादा गहरी रचती हैं, उतना ही ज्यादा प्यार पति-पत्नी में होता है। इसलिए ध्यान रहें कि मेहंदी का पेस्ट अच्छा हो।

इस रंग की मेहंदी न लगाएं

ऐसी मान्यता है कि सुहागिन महिलाओं को काली मेहंदी नहीं लगानी चाहिए। विशेषतौर पर करवा चौथ वाले दिन काले रंग की मेहंदी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इस दिन इस रंग की मेहंदी लगाना अशुभ माना जाता है। इसलिए मेहंदी प्राकृतिक रंग से बनी हों, तो अच्छा होगा।

ये भी पढ़ें:- Karva Chauth 2023: करवा चौथ के मौके पर बेडरूम का वास्तु दोष करें सही

Tags

Next Story