Karwa chauth 2020: करवा चौथ पर ऐसे भरें अपनी मांग में सिन्दूर

Karwa chauth 2020: करवा चौथ पर ऐसे भरें अपनी मांग में सिन्दूर
X
Karwa chauth 2020 : करवा चौथ का त्योहार महिलाएं बड़ी ही धूमधाम से मनाती हैं। और करवा चौथ का त्योहार के आने से पहले ही महिलाएं इसकी तैयारियां शुरू कर देती हैं। करवा चौथ का त्योहार ना केवल भारत में मनाया जाता है बल्कि विदेशों में रहने वाली महिलाएं भी अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए करवा चौथ के त्योहार को मनाती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री भी करवा चौथ के त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि खास करवा चौथ के दिन आपके माथे के सिंदूर और मेकअप से लेकर कपड़ों तक का विशेष महत्व होता है। तो आइए आप भी जानिए कि माथे पर सिंदूर कैसे लगाना चाहिए। और मेकअप लगाते समय किन -किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मांग का सिंदूर

शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि मांग का सिंदूर किसी भी महिला को कभी नहीं छिपाना चाहिए। यानि कुछ महिलाएं मांग में सिंदूर छोटासा लगा लेती हैं। जोकि अशुभ माना जाता है। कम से कम खास करवा चौथ पर जितना ज्यादा हो सके मांग में सिन्दूर उतना ही लंबा लगाएं तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। और ऐसा करना बहुत ही शुभ और मंगलकारी होता है।

ऐसे में मातारानी भी आपकी खूबसूरती देखकर प्रसन्न हो जाती हैं। और आपको सदा सुहागिन का आशीर्वाद देती हैं। आपको बता दें कि सिर के बीचोंबीच मांग में ही सिन्दूर लगाना चाहिए। ना कि आगे माथे पर सिंदूर लगाएं। कम से कम करवा चौथ पर तो ऐसा नहीं करना चाहिए।

Tags

Next Story