Karwa Chauth 2022: करवा चौथ व्रत कल, जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद

Karwa Chauth 2022: सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ व्रत कल 13 अक्टूबर 2022 को है और देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करवा चौथ व्रत की बड़ी धूम मची हुई है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक के महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत सभी सुहागिन महिलाओं के द्वारा किया जाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु, वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। व्रती महिलाएं रात को चांद दर्शन-पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। मान्यता है कि चंद्र दर्शन और चांद को अर्घ्य देने से पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है। वहीं करवा चौथ के दिन रात्रि होते ही महिलाओं को चंद्रमा का बेसब्री से इंतजार होता है, क्योंकि चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही सुहागिन महिलाएं अपना व्रत पूरा करती हैं। तो आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का टाइम क्या रहेगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा।
करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त
करवा चौथ व्रत | 13 अक्टूबर 2022 |
चतुर्थी तिथि आरंभ | 13 अक्टूबर 2022 , 01:59 AM |
चतुर्थी तिथि समाप्त | 16 अक्टूबर 2022 , 03:09 AM |
करवा चौथ पूजा मुहूर्त | 13 अक्तूबर को शाम 06:01 मिनट ले लेकर शाम 07:15 मिनट तक |
अमृतकाल मुहूर्त | शाम 04:08 मिनट से शाम 05:50 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | सुबह 11:44 मिनट से लेकर दोपहर 12:30 मिनट तक |
करवा चौथ के दिन देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय टाइम
शहर | चंद्रोदय का समय |
दिल्ली | रात्रि 08:09 बजे |
गुरूग्राम | रात्रि 08:21 बजे |
नोएडा | रात्रि 08:08 बजे |
चंडीगढ़ | रात्रि 08:06 बजे |
मुंबई | रात्रि 08:48 बजे |
जयपुर | रात्रि 08:18 बजे |
देहरादून | रात्रि 08:02 बजे |
लखनऊ | रात्रि 07:59 बजे |
गांधीनगर | रात्रि 08:51 बजे |
शिमला | रात्रि 08:03 बजे |
भोपाल | रात्रि 08:21 बजे |
अहमदाबाद | रात्रि 08:41 बजे |
पटना | रात्रि 07:44 बजे |
कोलकाता | रात्रि 07:37 बजे |
कानपुर | रात्रि 08:02 बजे |
जम्मू | रात्रि 08:08 बजे |
बेंगलुरू | रात्रि 08:40 बजे |
असम | रात्रि 07:11 बजे |
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS