कुत्ता पालन करने पर इस ग्रह से मिलेगी मुक्ति, नकारात्मक ऊर्जा होगी खत्म

आजकल कुत्ते पालना (Dog Kennel) एक प्रचलन सा बन गया है। इसके साथ ही शास्त्रों में यहां तक कहा गया है कि कुछ ऐसे ग्रह हैं, जिनको शांत करने के लिए कुत्ता का पालन करना शुभ माना जाता है। शनि, राहु और केतु इन तीन ग्रहों को सबसे खतरनाक ग्रह बताया गया है। इन ग्रहों के प्रभाव से अच्छे-अच्छे व्यक्ति भी जमीन पर आ जाता है। ये तीन ग्रह व्यक्ति पर अशुभ प्रभाव देते हैं। व्यक्ति बरबाद हो जाता है। इन ग्रहों के चलते जीवन में बहुत सारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। घर-परिवार तबाह हो जाता है। वहीं, इन तीनों ग्रह को शांत करने के लिए इस रिपोर्ट में कुछ उपाय बताए गए हैं, इनका पालन करने से ये ग्रह का प्रभाव कम हो सकता है।
कुत्ते का पालन करने से शांत हो जाते हैं ये ग्रह
हिन्दू पंचांग के अनुसार, शनि, राहु इसके साथ ही केतु ग्रहों को शांत करने के लिए सबसे ज्यादा और अच्छा उपाय कुत्ते का पालन करना बताया गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि काले रंग के कुत्ता का पालन करने से नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) खत्म हो जाती है। इसके साथ ही ग्रह भी शांत रहते हैं। वहीं, काला कुत्ता घर को बचाने का काम करता है। ये कुत्ता घर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। व्यक्ति के जीवन में अच्छा प्रभाव पड़ता है।
ये भी पढ़ें... शुभ कार्य के समय पहने इस रंग के कपडे़, मिलेगी सफलता
हर दिन कुत्ते को खिलाएं रोटी
दरअसल, कुछ लोग अपने घर में कुत्ता नहीं पाल सकते हैं तो हर रोज कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं। ऐसी करने से भी सारे ग्रह शांत रहते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि कुत्ते को रोटी खिलाने और सेवा करने से शनि देव खुश हो जाते हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS