Ketu Transit 2020 Effects : केतु का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए किन राशियों के जातको की जिंदगी में आएगा भूचाल

Ketu Transit 2020 Effects : केतु का राशि परिवर्तन 23 सितंबर को धनु राशि से वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। केतु का यह राशि परिवर्तन बुधवार को सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर होने जा रहा है। जिसके बाद केतु देव 12 अप्रैल 2020 मंगलवार सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। इसके बाद केतु देव तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जो केतु की मित्र राशि मानी जाती है तो चलिए जानते हैं केतु के वृश्चिक राशि में गोचर करने पर पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
केतु गोचर 2020 मेष राशिफल
मेष राशि के जातको के लिए केतु का गोचर अष्टम भाव में हो रहा है। केतु के इस राशि परिवर्तन के कारण आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके साथ किसी प्रकार की कोई दुर्घटना भी हो सकती है। वहीं दूसरी और इस समय में इनकी कोई कीमती चीज भी खो सकती है। मेष राशि के जातक केतु के परिवर्तन के कारण अत्याधिक खर्चा भी कर सकते हैं। जिसकी वजह से इनकी पारिवारिक स्थिति भी खराब हो सकती है।
केतु गोचर 2020 वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातको के लिए केतु का गोचर सातवें भाव में होगा। केतु के इस राशि परिवर्तन के कारण आपका अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है और यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको इस समय में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय में आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। इस समय में आपको लाभ की अपेक्षा हानि अधिक हो सकती है। इसलिए आपको इस समय में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
केतु गोचर 2020 मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातके के लिए केतु का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। केतु के इस राशि परिवर्तन के कारण आपको अपने शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी और यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो इन्हें उसमें भी सफलता प्राप्त हो सकती है। लेकिन इस समय में इन्हें अपने कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा इनकी आर्थिक स्थिति भी इस गोचर काल में खराब हो सकती है। इसलिए मिथुन राशि के जातकों को इस समय में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
केतु गोचर 2020 कर्क राशिफल
केतु का गोचर कर्क राशि के जातको के लिए पांचवे भाव में होगा। केतु के इस राशि परिवर्तन के कारण आपके क्रोध में अधिकता आएगी। कर्क राशि की जो महिलाएं गर्भवती हैं। उन्हें इस समय में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय में इनका गर्भपात हो सकता है। वहीं जिन लोगों की संतान पहले से ही उन्हें चोट भी लग सकती है। इसलिए इस समय में बच्चों की और विशेष ध्यान दें।
केतु गोचर 2020 सिंह राशिफल
केतु का गोचर सिंह राशि के जातको के लिए चौथे भाव में होगा। केतु के राशि परिवर्तन के कारण आपका मन खराब हो सकता है। इस समय में आपकी माता जी को चोट आदि भी लग सकती है। इतना ही नहीं इस समय में आपके सुखों में भी कमी आ सकती है। केतु के गोचर के कारण आप किसी दुर्घटना के शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए इस समय में सभल कर रहें। वहीं खर्चों की अधिकता के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं।
केतु गोचर 2020 कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातको के लिए केतु का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है। तीसरे भाव से पराक्रम का विचार किया जाता है। जिसकी वजह से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आप अपने आपको अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस समय में आपके छोटे भाई में भी गुस्सा अधिक रह सकता है। केतु के गोचर के कारण आपका अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा भी हो सकता है। इसलिए आपको इस समय में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
केतु गोचर 2020 तुला राशिफल
तुला राशि के जातको के लिए केतु का गोचर दूसरे भाव में होगा। दूसरे भाव से धन और कुटुंब का विचार किया जाता है। केतु के इस राशि परिवर्तन के बाद आप लोगो के संचित धन में कमीं आएगी। धन के और इस समय में इन लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।वहीं दूसरी और इन्हें अपने परिवार की और भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय में इनके परिवार में झगड़े की स्थिति उत्पन्न सकती है।
केतु गोचर 2020 वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि राशि के जातको के लिए केतु का गोचर उन्हीं की राशि पर ही हो रहा है। केतु के इस राशि परिवर्तन के कारण आपके क्रोध में अधिकता आएगी। इतना ही नहीं इस समय में आपके बच्चों को भी किसी प्रकार की चोट लग सकती है। वहीं दूसरी और वृश्चिक राशि की गर्भवती महिलाओं का इस समय में गर्भपात भी हो सकता है। आपका भाग्य भी इस समय में आपका कम ही साथ ही देगा। वहीं आपके निर्णय लेने की क्षमता में भी कमीं आएगी।
केतु गोचर 2020 धनु राशिफल
धनु राशि के जातको के लिए केतु का गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। बारहवें भाव को खर्चों का भाव कहा जाता है। केतु के इस राशि परिवर्तन के कारण आप अपने खर्चों के कारण परेशान रह सकते हैं। वहीं दूसरी और आपके सुखों में भी कमीं आएगी। इस समय में आपकी माता जी को भी किसी प्रकार की कोई चोट आदि लग सकती है। इतना ही नहीं केतु का यह परिवर्तन आपके ससुराल वालों से भी आपका झगड़ा करा सकता है।
केतु गोचर 2020 मकर राशिफल
मकर राशि के जातको के लिए केतु का गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। केतु के राशि परिवर्तन के कारण आपको अधिक लाभ मिलेगा। क्योंकि सभी ग्रह ग्यारवें भाव में शुभ परिणाम ही देते हैं। केतु के इस गोचर के कारण आपकी आय में वृद्धि होगी। वहीं दूसरी और आपको आय के नए- नए स्रोत भी प्राप्त होंगे। इस समय में आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। लेकिन इस समय में आपके छोटे भाई बहनों में गुस्से की अधिकता रह सकती है।
केतु गोचर 2020 कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जातको के लिए केतु का गोचर दसवें भाव में होगा।केतु के राशि परिवर्तन के कारण इन्हें नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपका इस समय में अपने उच्च अधिकारियों के साथ किसी प्रकार का कोई झगड़ा हो सकता है। वहीं दूसरी और इस समय में इनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। परिवार में भी किसी अन्य व्यक्ति के कारण किसी प्रकार का झगड़ा हो सकता है।
केतु गोचर 2020 मीन राशिफल
मीन राशि के जातको के लिए केतु का गोचर नवम भाव में होगा। केतु के राशि परिवर्तन के कारण आपको आपके भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। वहीं दूसरी और जो लोग धर्म के कार्यों से जुड़े हैं उन्हें किसी प्रकार का पुरस्कार भी मिल सकता है। केतु के गोचर के कारण आपके गुस्से में अधिकता रह सकती है और आपका स्वाभाव भी इस समय में चिड़चिड़ा हो सकता है। वहीं दूसरी और आपकी संतान को भी इस समय में कष्ट हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS