ketu Transit 2020 September : 23 सितंबर को केतु का वृश्चिक राशि में गोचर, इन चार राशियों के जातक हो सकते हैं मालामाल

ketu Transit 2020 September : 23 सितंबर को केतु का वृश्चिक राशि में गोचर, इन चार राशियों के जातक हो सकते हैं मालामाल
X
ketu Transit 2020 September : केतु का गोचर धनु राशि से वृश्चिक राशि में 23 सितंबर 2020 को होने जा रहा है। केतु के इस गोचर का चार राशियों के जातको को जबरदस्त लाभ मिलने जा रहा है तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वह राशियां जिन्हें केतु के गोचर से मिलने वाला है लाभ।

ketu Transit 2020 September : केतु को मंगल की तरह ही फल देने वाला ग्रह माना जाता है और सितंबर के इस महीने में केतु राशि परिवर्तन करने जा रहा है। जो चार राशियों के जातको के लिए बहुत ही लाभदायक है तो आइए जानते हैं केतु के राशि परिवर्तन से किन चार राशियों के जातको को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि के लिए केतु का गोचर

राहु का गोचर मिथुन राशि के लिए छठे भाव में हो रहा है। छठे भाव में केतु के राशि परिवर्तन के कारण आपको अपने शत्रुओं से छुटकारा मिलगा। लेकिन आपको इस समय पर अपने स्वास्थय पर ध्यान देने की आवश्यकता है छोटे मोटे रोग परेशान कर सकते हैं।अगर आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी सफलता की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि के जातको के लिए केतु का गोचर

कन्या राशि के जातको के लिए का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है। तीसरे भाव में केतु का गोचर बहुत ही शुभ माना जाता है।केतु के इस राशि परिवर्तन के कारण आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं आपको इस समय में अपने छोटे भाई बहनों और मित्रों का भी पूर्ण साथ मिलेगा। लेकिन पराक्रम के बढ़ने पर आप दुस्सहासी भी हो सकते हैं। इस ओर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर राशि के जातको के लिए केतु का गोचर

मकर राशि के जातको के लिए केतु का गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। ग्यारहवें भाव को लाभ भाव भी कहते हैं। केतु के यहां आने के कारण आपको हर प्रकार के से लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आपको काफी समय से नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा था तो इस समय में आपको नौकरी में प्रमोशन मिल जाएगा। वहीं यदि आप बिजनेस कर रहे हैं तो आपको उसमें भी लाभ की प्राप्ति होगी।

मीन राशि के जातको के लिए केतु का गोचर

मीन राशि के जातको के लिए केतु का गोचर नवम भाव में हो रहा है। नवम भाव से भाग्य का विचार किया जाता है। केतु के यहां गोचर करने के कारण आपको इस समय में आपके भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं इस समय में आपकी छोटी मोटी यात्राएं भी हो सकती है। यह यात्राएं धार्मिक हो सकती हैं। केतु के राशिु सपरिवर्तन के कारण आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। जिसकी वजह से आप अपने सभी कार्यों को करने में सफल रहेंगे।

Tags

Next Story