इन चीजों के नीचे छिपा होता है अरबों रुपये का खजाना, जानें उसे पाने की सरल विधि

खजाने की खोज तो व्यक्ति सदियों से करते हुए आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस खोज में सफल भी हो जाते हैं, जो लोग खजाने को खोजने की अच्छी विधि जानते हैं वो तो खजाना प्राप्त कर ही लेते हैं। खजाना अर्थात माया किसी दिव्य और अद्भूत चीजों के अंदर में छिपी होती है। वहीं कुछ ऐसे पेड़ होते हैं, जिनके अंदर भी खजाना छिपा होता है। साथ ही कुछ ऐसी दिव्य वस्तु होती हैं जिनमें खजाना छिपा होता है। तो आइए जानते हैं खजाना प्राप्त करने के उपाय के बारे में...
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra : शयनकक्ष में कर लें ये काम, वैवाहिक जीवन में आएगा भरपूर रोमांस
काला कपास का पौधा
अगर आपको काला कपास का पौधा मिल जाता है तो आप उसे अपने घर ले आएं। क्योंकि काला कपास का पौधा बहुत ही दुर्लभ होता है। पीला और सफेद कपास का पौधा तो आसानी से मिल जाता है, लेकिन काला कपास का पौधा आसानी से नहीं मिल पाता है। काला कपास की जड़ में दिव्य और अज्ञात शक्तियों का वास होता है और वहां धन भी छिपा होता है। वहीं ये धन अथाह होता और किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार से कोई नुकसान नहीं पहुंचाता और आप इसे प्राप्त करके अपनी गरीबी दूर कर सकते हैं।
तेलिया कंद का पौधा
तेलिया कंद का 12 से 18 साल पुराना पौधा के नीचे तेल का रिसाव होता है। ऐसे में तेलियाकंद यानि जिसके ऊपर में निरंतर तेल का रिसाव होता हो, ऐसे ही तेलिया कंद की जड़ के नीचे खजाना छिपा होता है और वहीं पुरुष तेलिया कंद की जड़ में भी खजाना छिपा होता है। वहीं तेलियां कंद दो प्रकार के होते हैं। पहला पुरुष तेलिया कंद और दूसरा स्त्री तेलिया कंद। वहीं तेलिया कंद की रक्षा स्वयं नाग देवता करते हैं।
मशरुम
ऐसे स्थान का मशरुम जहां पर पानी हो और बिना बरसात के मशरुम निकलते हों और वो भी मशरुम 1,2 और 5 की संख्या में ही निकलते हों। इसके नीचे भी खजाना छिपा होता है।
वहीं कोई ऐसा वृक्ष जिस पर बहुत सारे पक्षी बैठते हों अर्थात शत्रु पक्ष के पक्षी भी अधिक संख्या में बैठते हों उसके नीचे भी खजाना छिपा होता है। वहीं कोई ऐसा स्थान जहां पर गर्मी के समय में और बिना बरसात के भी हरी-हरी घास उगती हो और बरसात के समय में वह भूमि बंजर हो जाती हो, ऐसे स्थान पर भी खजाना छिपा होता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS