Kharmas 2022-23: मलमास में सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए जरुर करें ये काम, पढ़ें पूरी डिटेल

Kharmas 2022-23: मलमास में सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए जरुर करें ये काम, पढ़ें पूरी डिटेल
X
Kharmas 2022-23: खरमास (Kharmas) के दौरान वैसे तो सभी प्रकार के शुभ कार्यों पर विराम लग जाता है। परन्तु कुछ ऐसे कार्य भी हिन्दू धर्मग्रंथों में बताए गए हैं, जिन्हें इस दौरान करना शुभ (Shubh) माना जाता है। साथ ही इन कार्यों को करने से मनुष्य को सूर्यदेव (Suryadev) से जुड़े शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Kharmas 2022-23: खरमास (Kharmas) के दौरान वैसे तो सभी प्रकार के शुभ कार्यों पर विराम लग जाता है। परन्तु कुछ ऐसे कार्य भी हिन्दू धर्मग्रंथों में बताए गए हैं, जिन्हें इस दौरान करना शुभ (Shubh) माना जाता है। साथ ही इन कार्यों को करने से मनुष्य को सूर्यदेव (Suryadev) से जुड़े शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धनु संक्रांति के बाद मलमास लगने पर सूर्यदेव के रथ की गति मंद हो जाती है। वहीं इस दौरान भगवान सूर्यदेव की कृपा पाने और कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ कार्य को करना आवश्यक होता है। ऐसा करने से मनुष्य के जीवन में शुभता का संचार होता है। तो आइए जानते हैं खरमास में भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद पाने के लिए किन कार्यों को करना चाहिए।

  • मलमास के दौरान प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में तीर्थ स्नान करें।
  • तीर्थ स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दें।
  • प्रतिदिन सूर्यदेव की उपासना करें।
  • खरमास में जरुरमंदों को दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको बहुत अधिक पुण्य मिलता है और इस दान का सैकड़ों गुना अधिक फल आपको प्राप्त होता है।
  • मलमास के दौरान भूखे और जरुरतमंद व्यक्तियों को भोजन कराएं।
  • खरमास में अन्न का दान जरुर करें। ऐसा करने से आपको शीघ्र ही भगवान सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।
  • मलमास के दौरान वस्त्र दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इसीलिए इस दौरान कंबल और गर्म कपड़ों का दान करें।
  • मलमास के दौरान जूते-चप्पल, बाजरा, तिल और गुड़ दान करना शुभ माना जाता है।
  • खरमास में शहद, नमक, सोना-चांदी, कपड़े, अन्न, घी, गाय और भूमि का दान करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story