Vastu shastra : रसोई घर कैसा होना चाहिए, आप भी जानें

Vastu shastra : रसोई घर कैसा होना चाहिए, आप भी जानें
X
Vastu shastra : जीवन में ऊचाईयां छूने के लिए शरीर का स्वस्थ रहना जरुरी है। और शरीर स्वस्थ तभी होगा जब उसे पौष्टिक भोजन मिलेगा। भोजन स्वादिष्ट, स्वच्छ और स्वास्थ्य के लिए हितकर बने, इसके लिए रसोईघर का वास्तु के अनुसार बना होना अति आवश्यक है। रसोईघर को जितनी अधिक साकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। उतना ही हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तो आइए जानते हैं कि रसोईघर में कौन सी वस्तु कहां पर होनी चाहिए। जिससे हमें साकारात्मक ऊर्जा का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

सबसे पहले भवन में रसोईघर आग्नेय कोण में होना चाहिए। क्योंकि आमतौर पर भारत में भोजन बनाने का समय सुबह नौ बजे से दस बजे के बीच होता है। इस समय सूर्य की अधिकतम ऊर्जा आग्नेय कोण में ही पड़ती है।

गैस के चूल्हे और सिंक के बीच में दूरी होनी चाहिए। या फिर बीच में कोई छोटी लकड़ी या फिर कोई अन्य चीज की दीवार बना दें। क्योंकि इन दोनों के पास में होने से घर के नौकर अधिक दिन टिक नहीं पाते है।

भोजन को बनने से पूर्व अपने ईस्टदेव को भोग अवश्य लगाएं। और एक रोटी गाय के लिए निकाल दें। ऐसा करने से कभी भी आपके घर में दरिद्रता नहीं आएगी। और परिवार के बच्चे, जवान और वृद्ध सभी लोग स्वस्थ रहेंगे।

रसोईघर में भारी बर्तन हमेशा दक्षिण दिशा में रखने चाहिए। तथा रसोईघर में पीने का पानी, एक्वागार्ड, फिल्टर आदि पूर्व या पूर्वोत्तर कोने में रखें। पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके भोजन बनाने वाली बहनों का मुख भोजन बनाते समय पूर्व या उत्तर की ओर होने से परिवार के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है।

रसोईघर में गैस के चूल्हे को पूर्व दिशा में रखें और गैस सिलेंडर को दक्षिण दिशा में रखें। रसोईघर में माइक्रोवेव, मिक्सर आदि वस्तुएं दक्षिण दिशा की ओर रखनी चाहिए। वैसे तो रसोईघर में फ्रिज रखना उचित नहीं है, लेकिन अगर फ्रिज रसोईघर में रखना आवश्यक हो तो इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

रसोईघर को बहुत पाक-साफ रखना चाहिए। झूठे बर्तनों को बहुत देर तक रसोईघर में नहीं रखना चाहिए। रसोईघर में अधिक देर तक झूठे बर्तन पड़े रहने से नकारात्मक ऊर्जा का वहां पर वास होता है। बिना स्नान किए भोजन नहीं बनाना चाहिए। बिना स्नान किए भोजन बनाने से भोजन अपवित्र हो जाता है। ऐसा भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्यप्रद नहीं रहता है। इसलिए भोजन को स्नान और ध्यान करके ही खुशी मन से बनाना चाहिए। कुछ सामान प्रत्येक रसोईघर में होते हैं, जिन्हें सही स्थान पर होना आवश्यक होता है।

Tags

Next Story