Marriage Line: हाथ की रेखाओं से जानें आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा?

Marriage Line: हाथ की रेखाओं से जानें आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा?
X
हस्त रेखा में कई ऐसी बातें बताई गई हैं। जिसके अनुसार, हम अपने जीवन में होने वाली गतिविधियों के बारे में जान सकते हैं। आज हम आपको हस्तरेखा शस्त्र के अनुसार बता रहे हैं कि आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहने वाला है।

Marriage Line: हस्त रेखा में कई ऐसी बातें बताई गई हैं। जिसके अनुसार हम अपने जीवन में होने वाली गतिविधियों के बारे में जान सकते हैं। हस्तरेखा में व्यक्ति के हाथ की रेखाओं को देखकर उसके बारे में जाना जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति के हाथों में रेखाएं अलग-अलग होती हैं। हस्त रेखा में वैवाहिक रेखा, भाग्य रेखा, जीवन रेखा और विद्या रेखा इन सभी रेखाओं को लोग प्रमुख मानते हैं। इन रेखाओं को देख आप भी अपने जीवन में वैवाहिक जीवन के बारे में जान सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि कहां होती है यह रेखाएं।

विवाह रेखा

रेखा शास्त्र में यह रेखा छोटी उंगली में बुध पर्वत के पास होती है। यह रेखा जरूरी नहीं है कि प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में एक ही हो। कुछ लोगों के हाथ में दो भी रेखाएं होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के हाथ की लकीरें जीवन रेखा शुक्र पर्वत को पूरी तरह घेरती है। उस व्यक्ति का पारिवारिक या दांपत्य जीवन सुखमय होता है।

दांपत्य जीवन में हो सकता है धोखा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि जिस लड़की या लड़के के हाथ के रेखा के प्रारंभ में कोई द्वीप हो, तो उसके वैवाहिक जीवन में खतरा होने की संभावना बनी रहती है।

ऐसी रेखा होने पर जीवनसाथी के साथ नहीं रहता है तालमेल

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि यदि विवाह रेखा हृदय रेखा को काटते हुए नीचे की ओर बढ़ती है। तब ऐसी स्थिति में वैवाहिक जीवन शुभ नहीें होता है। या फिर उनकी शादी जल्दी नहीं होती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में पारिवारिक तालमेल सही से नहीं बना रहता है।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि यदि विवाह रेखा के साथ कोई दूसरी रेखा उसके साथ चल रही है। तो ऐसे लोगों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की संभावना बनी रहती है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story