Janamashtami 2022: जन्माष्टमी पर करें ये एक काम, द्वारिकाधीश की कृपा से धन, ऐश्वर्य और मनोकामनाएं होंगी पूरी

Janamashtami 2022: जन्माष्टमी पर करें ये एक काम, द्वारिकाधीश की कृपा से धन, ऐश्वर्य और मनोकामनाएं होंगी पूरी
X
Janamashtami 2022: 16 कलाओं से संपन्न भगवान श्रीकृष्ण का अवतार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को रात के 12 बजे मथुरा नगरी के कारागार में वासुदेव जी की पत्नी देवकी के गर्भ से रोहिणी नक्षत्र में वृषभ के चंद्रमा की स्थिति में बुधवार के दिन हुआ था। जन्माष्टमी की रात्रि तंत्रमंत्र के लिए अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए किए जाने वाले उपायों के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखती है।

Janamashtami 2022: 16 कलाओं से संपन्न भगवान श्रीकृष्ण का अवतार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को रात के 12 बजे मथुरा नगरी के कारागार में वासुदेव जी की पत्नी देवकी के गर्भ से रोहिणी नक्षत्र में वृषभ के चंद्रमा की स्थिति में बुधवार के दिन हुआ था। जन्माष्टमी की रात्रि तंत्रमंत्र के लिए अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए किए जाने वाले उपायों के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखती है। इसीलिए इस रात्रि को मोह रात्रि भी कहते हैं। जन्माष्टमी के दिन अनेक प्रकार के टोटके और उपाय करने से जीवन में चल रही अनेक परेशानियों और संकटों का निवारण होता है। तो आइए जानते हैं, इस बार जन्माष्टमी के दिन जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए क्या उपाय करें, जिससे कि आपका जीवन सुखमय हो जाए।

आर्थिक कष्ट निवारण के लिए टोटके

अगर आपको धन के लाभ की कामना है तो आप आर्थिक संकट के निवारण के लिए, धन लाभ के लिए जन्माष्टमी के दिन प्रात:काल स्नान आदि के बाद किसी भी राधाकृष्ण मंदिर में जाकर प्रभु श्रीकृष्ण जी को पीले फूलों की माला अर्पित करें। इससे आर्थिक संकट दूर होते हैं और धन लाभ का प्रबल योग बनता है।

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए टोटके

जन्माष्टमी के दिन प्रात:काल दक्षिणावर्ती शंख में जल भर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इसके बाद यह उपाय हर शुक्रवार को करें। इस उपाय को करने वाले लोगों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उन लोगों को शीघ्र ही सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं।

ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए टोटका

जन्माष्टमी वाले दिन भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई, साबुदाने या चावल की खीर का भोग लगाएं। परन्तु ध्यान रखें कि, खीर में चीनी के स्थान पर मिश्री और तुलसीपत्र डालें। ऐसा करने से भगवान द्वारिकाधीश की कृपा से आपके जीवन में ऐश्वर्य की प्राप्ति के योग बनते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story