Janmashtami 2021 : जन्माष्टमी डेट, शुभ मुहूर्त और जानें, भगवान को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

Janmashtami 2021 : जन्माष्टमी डेट, शुभ मुहूर्त और जानें, भगवान को प्रसन्न करने के अचूक उपाय
X
  • जानें, कृष्ण जन्माष्टमी की डेट
  • जानें, कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त
  • जानें, कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान को प्रसन्न करने का उपाय

Janmashtami 2021 : प्रत्येक वर्ष भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व भाद्रपद माह का प्रमुख पर्व होता है, जिसे जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है। जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण की बाल स्वरुप में पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ही श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। जन्माष्टमी के दिन लोग भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपवास रखने के साथ ही भजन-कीर्तन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।

ये भी पढ़ें : Vastu Shastra : वास्तु और सूर्य के मुताबिक कौन सा समय किस काम के लिए होता है शुभ, जानें...

कृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त 2021

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी डेट

30 अगस्त 2021, दिन सोमवार

अष्टमी तिथि प्रारंभ

11:25 PM, 29 अगस्त

अष्टमी तिथि समाप्त

01:59AM, 31 अगस्त

रोहणी नक्षत्र प्रारंभ

06:39AM, 30 अगस्त

रोहणी नक्षत्र समाप्त

09:44AM, 31 अगस्त

पूजन मुहूर्त

30 अगस्त 2021, दिन सोमवार 11:59 PM से 12:44 AM

अवधि

45 मिनट

ये भी पढ़ें : Pitru paksha 2021 : साल 2021 में पितृ पक्ष कब हैं, जानिए इनके शुरु और समाप्ति का दिन व तारीख

जन्माष्टमी पर करें गाय की सेवा, मिलेगा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद

  • गाय को प्रतिदिन चारा खिलाएं, अगर ऐसा करना आपके लिए संभव नहीं है तो जन्माष्टमी पर गाय को अवश्य चारा खिलाएं।
  • अपने घर में बनी पहली रोटी प्रतिदिन गाय को जरुर खिलाएं। ऐसा करने से आपको गऊ माता के आशीर्वाद के साथ-साथ भगवान कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है।
  • गाय को गुड़ खिलाएं। गुड खाने से गऊ माता बहुत प्रसन्न होती है। और आपको आशीर्वाद देती है। जहां गाय प्रसन्न रहती है, वहां नकारात्मक ऊर्जा अपने आप नष्ट हो जाती है।
  • गाय को जन्माष्टमी के दिन चना जरुर खिलाएं। गुड़ के साथ चना गाय का सर्वोत्तम आहार माना जाता है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार जन्माष्टमी पर गाय को गुड़ और चना खिलाएं।
  • जन्माष्टमी के दिन आज गाय को स्नान जरुर कराएं। गाय को स्नान कराने का पुन्य मानों भगवान कृष्ण के साथ-साथ 33 कोटि देवी-देवताओं को स्नान कराने के पुन्य के समान माना गया है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story