Janmashtami 2022: जन्माष्टमी से पहले जरुर अपने घर ले आएं इनमें से कोई एक चीज, कटेंगे संकट और दूर होगी हर परेशानी

Janmashtami 2022: शास्त्रों के अनुसार, जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रुप में मनायी जाती है। जोकि हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण का जी जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि के दिन मथुरा नगरी में हुआ था। इसीलिए हर साल इसी दिन उनका जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिन व्रत, पूजा-पाठ करने से जीवन में खुशहाली आती है। साल 2022 में जन्माष्टमी का पर्व 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं, जन्माष्टमी तिथि और शुभ मुहूर्त 2022 व जन्माष्टमी से पहले कुछ चीजों को घर में लाने से घर का वातावरण शुभ बना रहता है और इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और पूरे साल घर में सुख-शांति बनी रहती है।
जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त 2022
जन्माष्टमी तिथि | साल 2022 में जन्माष्टमी का पर्व 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा। |
अष्टमी तिथि आरंभ | 18 अगस्त रात्रि 09:20 बजे से |
अष्टमी तिथि समाप्त | 19 अगस्त रात्रि 10:59 बजे |
निशीथ काल पूजा का समय | 18 अगस्त रात्रि 12:03 बजे से लेकर रात्रि 12:47 बजे तक। |
व्रत पारण टाइम | 19 अगस्त सुबह 05:52 बजे |
जन्माष्टमी के लिए शुभ चीजें
मोरपंख
श्रीकृष्ण भगवान सदैव ही अपने मुकुट में मोरपंख धारण किए हुए रहते हैं। शास्त्रों के अनुसार, मोरपंख उन्हें अति प्रिय है। मान्यता है कि, जन्माष्टमी के दिन या इससे पहले घर में मोरपंख लाया जाए तो भगवान की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है। इससे ना सिर्फ घर की नकारात्मकता दूर होती है, बल्कि इससे राहु की महादशा का प्रभाव भी कम हो जाता है।
बांसुरी
वास्तु के अनुसार घर में बांसुरी रखने से घर का वास्तुदोष दूर होता है। भगवान कृष्ण को बांसुरी अत्यंत प्रिय है, अगर जन्माष्टमी से पहले घर में बांसुरी लाई जाए तो मान्यता है कि, इससे भगवान नारायण और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन ध्यान रखें कि, बांसुरी कभी भी सीधी नहीं रखनी चाहिए, इसे हमेशा तिरछा ही रखने से लाभ मिलता है। बांसुरी से घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
चंदन
शास्त्रों के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि, जन्माष्टमी के दिन घर में चंदन लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। चंदन श्रीकृष्ण जी को बहुत प्रिय है और ये बहुत शुभ भी माना जाता है। कहते हैं इसकी खुशबू से पूरे घर का वातावरण सकारात्मक हो जाता है।
गौमाता की प्रतिमा
भगवान श्रीकृष्ण को गौमाता से बहुत अधिक लगाव और प्रेम है। शास्त्रों के अनुसार, जन्माष्टमी से पहले घर में गौ माता और उनके बछड़े की प्रतिमा लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों में गाय को माता के रुप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि, गाय में सभी देवताओं का निवास होता है। इसीलिए जन्माष्टमी से पहले घर में गाय की प्रतिमा लाने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है।
तुलसी
भगवान कृष्ण जी को तुलसी बहुत अधिक प्रिय है। यूं तो तुलसी जी का पौधा हर घर में होता ही है, लेकिन जिस घर में तुलसी होती है, उस घर के आसपास से नकारात्मक शक्तियां दूर होकर सकारात्मक एनर्जी का वास हो जाता है। इसीलिए जन्माष्टमी के दिन या उससे पहले घर में तुलसी जी का पौधा अवश्य लाना चाहिए।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS