Krishna Janmashtami 2023: इन राशियों पर बना रहता है भगवान कृष्ण का आशीर्वाद, जानें इसकी विशेषता

Krishna Janmashtami 2023: इन राशियों पर बना रहता है भगवान कृष्ण का आशीर्वाद, जानें इसकी विशेषता
X
Krishna Janmashtami 2023: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस खास दिन पर भगवान श्री कृष्ण की उपासना का एक अलग ही महत्व है। इन राशियों पर भगवान कृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है। आइये इन खास राशियों के बारे में जानते हैं।

Krishna Janmashtami 2023: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस खास दिन पर भगवान श्री कृष्ण की उपासना का एक अलग ही महत्व है। ज्योतिष शास्त्र की मानें, तो कृष्ण जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण की उपासना करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि के साथ शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर-परिवार में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

ज्योतिष शास्त्र की मानें, तो इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 06 सितंबर, 2023 और 07 सितंबर, 2023 के दिन मनाया जाएगा। शास्त्रों में इन राशियों के बारे में बहुत ही विस्तार से बताया गया है। इन राशियों पर भगवान कृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है। आइये इन खास राशियों के बारे में जानते हैं।

भगवान कृष्ण को बहुत ही प्रिय हैं ये राशियां

भगवान कृष्ण की प्रिय राशियों में वृषभ राशि की गणना की जाती है। इस राशि के जातक पर भगवान कृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है। हर कार्य में सफलता मिलती है। जीवन में आ रही सभी समस्याओं का सामना करने का बल प्राप्त होता है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, भगवान कृष्ण को कर्क राशि बहुत ही प्रिय है। इन राशियों पर भगवान कृष्ण की सदैव कृपा बनी रहती है। मान्यता है कि जो जातक नियमित रूप से भगवान श्री कृष्ण की उपासना करता है। उन्हें विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होता है।

ये भी पढ़ें... इस दिन शुक्र ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों को मिलेगा लाभ

सिंह राशि के जातकों पर भी भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है। इन राशि के जातक कार्य और व्यापार में बहुत ही मेहनती होते हैं। जो जातक भगवान कृष्ण को नियमित रूप से पूजा-अर्चना करता है उनके जीवन में कोई कष्ट नहीं होता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story