Krishna Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन करें ये विशेष उपाय, भगवान कृष्ण हो जाएंगे खुश

Krishna Janmashtami 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, जन्माष्टमी का त्योहार कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन मनाया जाता है। यह दिन बहुत ही खास दिन है। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इसके शुभ अवसर पर हर साल जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है। बता दें कि इस खास त्योहार को कृष्ण जन्माष्टमी, गोकुलाष्टमी, श्री जयंती और श्रीकृष्ण जयंती के नाम से भी जाना जाना जाता है। इस साल गृहस्थ जीवन वाले व्यक्ति 6 सितंबर, 2023 को कृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे। इसके साथ ही वैष्णव संप्रदाय में 07 सिंतबर, 2023 को भव्य जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। आइए, हम जानते हैं कि जन्माष्टमी के दिन कौन विशेष उपाय करें, जिससे भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहेगी।
जन्माष्टमी के दिन करें ये कुछ खास उपाय
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रात 12 बजे के बाद हुआ था। इसके चलते जन्माष्टमी का त्योहार रात 12 बजे के बाद ही मनाया जाता है। इसके कारण धार्मिक मान्यताओं में इस समय को बहुत ही शुभ माना जाता है। जन्माष्टमी की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण को केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें... हरियाली तीज की पूजा के समय लगाएं ये विशेष भोग, भगवान शिव हो जाएंगे खुश
हिन्दू पंचांग की मानें तो जन्माष्टमी की शाम को घर में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर-परिवार में चल रहे लड़ाई-झगड़े खत्म हो जाएंगे। इसके साथ ही "ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:" मंत्रों का जाप करें। इसके अलावा तुलसी की 11 बार परिक्रमा भी करें। इससे परिवार में वातावरण अच्छा बना रहता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS