साक्षात लक्ष्मी का स्वरुप होती है इन महीनों में जन्म लेने वाली कन्या

साक्षात लक्ष्मी का स्वरुप होती है इन महीनों में जन्म लेने वाली कन्या
X
लड़कियों को देवी का रूप माना जाता है। और हमारे हिन्दू धर्म के अनुसार कन्याओं का साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। साथ ही हिन्दू धर्मशास्त्रों में लड़कियों को पूजनीय भी बताया गया है।

लड़कियों को देवी का रूप माना जाता है। और हमारे हिन्दू धर्म के अनुसार कन्याओं का साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। साथ ही हिन्दू धर्मशास्त्रों में लड़कियों को पूजनीय भी बताया गया है। यानि कि नारी में स्वयं लक्ष्मी का निवास होता है। इसलिए जब कभी किसी के घर लड़की का जन्म होता है तो कहा जाता है कि घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। लड़कियां परिवार में सुख-समृद्धि लेकर पैदा होती हैं। ज्योतिष विद्या और शास्त्रों के अनुसार लड़कियों के जन्म का माह भी उस परिवार को बेहद भाग्यवान बनाता है। कुछ शुभ माह ऐसे हैं जिनमें अगर आपके घर में कन्या का जन्म हो तो वे बेहद शुभ और साक्षात लक्ष्मी मानी जाती हैं। इन लड़कियों को ना सिर्फ पैदा होने वाले घर बल्कि इनके ससुराल में भी बहुत प्यार और सम्मान मिलता है। तो आइए आप भी जानें कि किन माह में जन्म लेने वाली कन्या होती हैं साक्षात देवी का स्वरूप।

1. फरवरी का माह

फरवरी माह में जन्म लेने वाली लड़कियां स्वभाव से बेहद विनम्र होती हैं। और बुद्धिमान होती हैं। इन लड़कियों को शादी के बाद ना केवल अच्छा घर मिलता है। बल्कि खूब समृद्धि भी मिलती है। इनकी गृह चाल इनके परिवार को बहुत फायदा पहुंचाती है।

2. अप्रैल का माह

अप्रैल के माह में जन्म लेने वाली लड़कियां भी साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं। और शास्त्रों के अनुसार ये महीना काफी शुभ होता है। अप्रैल में जन्म लेने वाली लड़कियों की गृहचाल बहुत तेज होती है। जो इन्हें हर कामयाबी तक पहुंचाती है। इन लड़कियों के परिवार को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। और जिस लड़के से इनकी शादी होती है। उसकी किस्मत इनके साथ बुलंद हो जाती है।

3. जून का महीना

जून के माह में पैदा होने वाली लड़कियां बेहद भाग्यशाली होती हैं। जबकि अंक शास्त्र के अनुसार जून का महीना बच्चे के जन्म के लिए शुभ नहीं माना जाता है। पर अगर इस माह में कन्या का जन्म होता है तो वह साक्षात लक्ष्मी होती है। इस माह में जन्म लेने वाली कन्याएं बेहद जुझारू और कर्मठ होती हैं। ये लड़कियां लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बहुत मेहनत करती हैं। और इन्हें उच्च फल की प्राप्ति होती है।

4. सितंबर का महीना

सितंबर के महीने में जन्म लेने वाली कन्याओं की कुंडली में चंद्र, बुध और शुक्र इन तीनों ग्रहों का मिलन होता है। जिसके कारण इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां काफी धनवान होती हैं। और इन्हें अपने भाग्य से सबकुछ हासिल होता है। और इन्हें कभी किसी चीज की कोई कमी नहीं होती है। यहां तक कि शादी के बाद भी जिनके घर इनकी शादी होती है वे लड़के और इन लड़कियों के ससुराल वाले अत्यधिक भाग्यशाली और धनवान बने रहते हैं।

Tags

Next Story