Lal Kitab: नौकरी, कारोबार और विवाह समेत इन समस्याओं को पलभर में समाप्त कर देगा ये उपाय, जानें इसके प्रयोग की विधि

Lal Kitab: लाल किताब में अनेक प्रकार की इच्छाओं और मनोकामनाओं को पूरा करने वाले टोटकों और उपायों के बारे में बताया गया है। इन्हीं उपायों और टोटकों में से एक है फिटकरी और उसके द्वारा किए गए उपाय। फिटकरी के प्रयोग से अनेक प्रकार की इच्छा और मनोकामना पूर्ण हो सकती हैं। यदि आपके पास मकान, दुकान, नौकरी, कारोबार आदि क्षेत्र में दिक्कत और परेशानी आ रही हैं या आपकी शादी नहीं हो पा रही है तो आपको फिटकरी के प्रयोग से इन सभी समस्याओं से निजात मिल सकती है। तो आइए जानते हैं फिटकरी के एक ऐसे ही प्रयोग के बारे में, जिसे एक बार प्रयोग करके इन सभी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
सभी लोगों के मन में अनेक प्रकार की इच्छाएं और मनोकामनाए होती हैं। इन सभी इच्छाओं और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए व्यक्ति के मन में सकारात्मक ऊर्जा विचारों को होना जरुरी होता है। क्योंकि जिस स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है, वहां सभी प्रकार के कार्यों में विघ्न उत्पन्न होते हैं। इसीलिए सबसे पहले अपने घर और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बनाएं रखें। वरना काम में रुकावट आ जाती है। वहीं फिटकरी में नकारात्मक ऊर्जा को खींचने के गुण पाए जाते हैं।
अगर आपके पास मकान नहीं है अथवा आप दुकान, नौकरी, कारोबार आदि क्षेत्र में दिक्कत मसूस कर रहे हैं या आपकी शादी नहीं हो पा रही है तो आप किसी भी दिन फिटकरी के 21 छोटे-छोटे टुकड़े खरीद लें और सूर्यास्त के बाद घर में सरसों के तेल का दीया जलाएं। इसके बाद आप अपने दांए हाथ में फिटकरी का एक टुकड़ा लें और मुट्ठी बंद कर लें। इसके बाद ईश्वर का ध्यान करते हुए अपनी मनोकामना को 21 बार दोहराएं। इसके बाद किसी बर्तन आदि में फिटकरी के उस टुकड़े को जला दें। तथा उस राख को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। तथा इस प्रयोग को लगातार 21 दिन तक करें। ईश्वर की कृपा से आपकी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और आपके जीवन में अनेक प्रकार के चमत्कार होंगे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS