Lal Kitab : कर्ज मुक्ति के लिए करें ये अचूक प्रयोग, जीवन में आएगा सुख-चैन और उड़न छू हो जाएगा ऋण

Lal Kitab : प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसकी जिंदगी हमेशा खुशहाल रहें और उसके जीवन में धन-दौलत, सुख-समृद्धि की कोई कमी ना रहे। वहीं इसके लिए व्यक्ति कठिन मेहनत भी करता हैं ताकि वह अपने जीवन में खूब धन कमा सके। वहीं पैसे कमाना बहुत कठिन काम है, लेकिन उससे भी कठिन काम है पैसों को संभाल कर रखना। वहीं अनेक बार जरुरत पड़ने पर हमें कर्ज लेना भी पड़ जाता हैं, लेकिन कई बार वहीं कर्ज व्यक्ति के लिए जी का जंजाल बन जाता है और कर्ज समाप्त होने का नाम नहीं लेता है। कर्ज व्यक्ति को बहुत मुश्किल में डाल देता है। जबकि कर्ज मुक्त जीवन ही खुशहाल जीवन होता है। वहीं कई बार कर्ज लेने के बाद उसे चुकाते-चुकाते पूरी जिन्दगी समाप्त हो जाती है और कर्ज समाप्त नहीं होता है। वहीं ज्योतिष और लाल किताब में कर्ज मुक्ति के अनेक उपाय बताए गए हैं जिनका प्रयोग करके आप कर्ज के बंधन से निजात पा सकते है और एक सुखमय जीवन व्यतीत कर सकते है। तो आइए जानते हैं कर्ज से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में...
ये भी पढ़ें : बारिश के पानी का ये टोटका आपको कर देगा मालामाल, दुख-दरिद्रता और बीमारी होंगे समाप्त
कर्ज चुकाने के उपाय
कर्ज चुकाने के लिए आप किसी भी शनिवार के दिन सूर्यास्त के दौरान सरसों का तेल मिट्टी के दीए में भरकर, फिर मिट्टी के दीए का ढक्कन बंदकर किसी नदी या तालाब के किनारे धरती में गाड़ दें। इस उपाय को आप लगातार 11 शनिवार तक करें तो आपको कर्ज से जल्दी ही मुक्ति मिलेगी और आपकी आय के साध बनने लगेंगे।
गाय को चारा खिलाए
कर्ज से पीडित व्यक्ति बुधवार के दिन सुबह स्नान और पूजा आदि के बाद गाय को हरा चारा खिलाए और उसके बाद ही अपने दैनिक कार्य करें तो उसे शीघ्र ही कर्ज से निजात मिल जाती है।
बुधवार के दिन लें कर्ज
अगर जीवन में कभी आपको कर्ज लेने अथवा देने की जरुरत पड़ती है तो आप पूर्णिमा व मंगलवार के दिन कर्ज दें और बुधवार के दिन कर्ज लें।
भोजन में गुड प्रयोग करें
कर्ज से पीडित व्यक्ति हमेशा ही लाल वस्त्र पहनें अथवा लाल रूमाल साथ रखें। तथा भोजन में गुड़ का प्रयोग करें तो कर्ज जल्दी ही समाप्त हो जाता है।
श्रीकृष्ण की फोटो लगाएं
कर्ज से पीडित लोग अपने घर अथवा दफतर मे गाय के पास खड़े होकर बंशी बजाते हुए भगवान श्रीकृष्ण का फोटो लगाएं तो कर्ज जल्दी ही समाप्त हो जाता है।
मां लक्ष्मी की करें पूजा
कर्ज से पीडित व्यक्ति लोग अपने अपने घर में मां लक्ष्मी की पूजा के साथ 21 हकीक पत्थरों की भी पूजा करें और फिर उन्हें अपने घर पर ही कहीं पर भी जमीन में गाड़ दें तो उसे शीघ्र ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS