Lal Kitab : कर्ज मुक्ति के लिए कर लेंगे ये काम तो खुशियां आएंगी आपके द्वार

Lal Kitab : मनुष्य को अपने जीवन में सुख-शांति और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए कर्म तो करना ही पड़ता है, लेकिन कई बार व्यक्ति कर्मों के जाल में ऐसा फंस जाता है कि, उसे सुख और ऐश्वर्य मिलता तो दूर, चैन की रोटी भी नसीब नहीं होती है। वह अपने ही कर्मों में ऐसा उलझ जाता है, जैसे कि, मकड़ी अपने बनाए हुए जाल में ही फंसकर दम तोड़ देती है और उसका वहां से निकलना नामुमकिन हो जाता है।
वहीं ही स्थिति जीवन में कई बार अधिकतर लोगों की बन जाती है और उन्हें कोई विकल्प ऐसी स्थिति से निजात पाने का नहीं दिखायी देता है। वहीं मनुष्य जीवन में जरुरतें और खर्चे प्रतिदिन बढ़ते ही रहते हैं और व्यक्ति का इन दोनों ही चीजों पर लगाम लगाना नामुमकिन होता है। तथा कई बार व्यक्ति के जीवन में ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि, वह भारी कर्ज के नीचे दब जाता है और उसे उससे निजात पाने का कोई सहारा नहीं मिलता है। क्योंकि उसके पास आमदनी के सोर्स सीमित होते हैं और जरुरत व खर्चे असीमित होते हैं।
इन्हीं चीजों के मकड़जाल में व्यक्ति ऐसा उलझता है कि, उसे दिन चैन और ना ही रात में सकून मिलता है। वहीं लाल किताब में कुछ ऐसे अचूक उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन कर व्यक्ति जीवन में चल रही कठिन से कठिन परिस्थिति से भी निजात पा लेता है और अगर आप भी कर्ज के भारी बोझ के तले दब गए हैं तो आप लाल किताब के इन उपायों का सहारा लेकर कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं और अपने जीवन को सुखी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं लाल किताब के कर्ज मुक्ति के उपायों के बारे में...
अगर आप भी कर्ज के बोझ तले दब गए हैं तो आप कर्ज से मुक्ति पाने के लिए प्रतिदिन रात को सोने से पहले घर की रसोई में एक बाल्टी पानी भरकर रख दें। ऐसा करने से आपको जल्दी ही कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।
लाल किताब की मानें तो कर्ज मुक्ति के लिए आप प्रतिदिन बाथरूम की बाल्टी भी पानी से भरकर रखें और उसे कभी खाली ना रहने दें। ऐसा करने से मनुष्य को जीवन भी उन्नति मिलती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। तथा कर्ज आदि से भी मुक्ति मिलती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS