Lal Kitab : कर्ज मुक्ति के लिए रामबाण है लाल किताब का ये उपाय, ऐसे करें प्रयोग

Lal Kitab : कर्ज मुक्ति के लिए रामबाण है लाल किताब का ये उपाय, ऐसे करें प्रयोग
X
Lal Kitab : लाल किताब एक पौराणिक ज्योतिषी ग्रंथ है। जिसमें जीवन के हर पहलु और परेशानी से निजात पाने के उपायों का वर्णन मिलता है। मनुष्य जीवन की सबसे बड़ी समस्या धन से जुड़ी होती हैं।

Lal Kitab : लाल किताब एक पौराणिक ज्योतिषी ग्रंथ है। जिसमें जीवन के हर पहलु और परेशानी से निजात पाने के उपायों का वर्णन मिलता है। मनुष्य जीवन की सबसे बड़ी समस्या धन से जुड़ी होती हैं।

सभी लोग चाहते हैं कि, जीवन में वे अधिक से अधिक धन कमा लें, लेकिन जीवन की जरुरतें और परिस्थितियां कभी मनुष्य के लिए समान नहीं रहती है और लाख मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति अपनी ही जरुरतों को पूरा करने में कई बार असफल हो जाता है। उसे अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए कई बार कर्ज भी लेना पड़ता है।

परन्तु जब किसी मनुष्य के ऊपर कर्ज का भार बढ़ जाता है तो उसकी परिस्थिति और भी विकट हो जाती है। ऐसी स्थिति में उसका दिन का चैन और रातों की नींद गायब हो जाती है।

ऐसी गंभीर परिस्थिति में फंसने के बाद व्यक्ति को कोई भी रास्ता नहीं मिल पाता है और वह बैचेनी में अपने दिन गुजारता है। वहीं अगर आपके जीवन में भी ऐसी स्थिति आ जाती है तो आपको लाल किताब में बताए गए उपायों का अनुसरण करना चाहिए।

लाल किताब में ऐसे अनेक उपाय बताए गए हैं, जिनका अनुसरण करने पर आप इस कर्ज भरी जिंदगी में राहत की सांस ले सकते हैं और कुछ ही दिनों में आपके सिर से कर्ज का यह भार समाप्त हो जाएगा। तो आइए जानते हैं कर्ज मुक्ति के लिए लाल किताब का ये अचूक उपाय।

जब भी आपके ऊपर कर्ज का भार बढ़ जाए तो जीवन में एक नियम का प्रतिदिन पालन करें। आप प्रतिदिन आटा और शक्कर एक साथ मिलाकर रख लें और आपके घर के आसपास जहां भी चींटियों का बिल हो, वहां पर थोड़ा-थोड़ा डालते रहें।

ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके सिर से कर्ज का भार उतर जाता है और आपकी आमदनी इतनी अधिक हो जाती है कि आपको जीवनभर कर्ज लेने की फिर से जरुरत ही नहीं पड़ती है। वहीं इस उपाय को आप नवरात्रि अथवा किसी शुभ योग में करते हैं तो आपको इसके शीघ्र लाभ प्राप्त होते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story