Lal Kitab : कर्ज मुक्ति के आप आज करें ये उपाय, ऋण से अवश्य ही मिलेगा छुटकारा

- मानव जीवन हमेशा ही संघर्ष से घिरा हुआ रहता है।
- व्यक्ति अनेक प्रकार की चिंता, आकांक्षा और इच्छाओं के जाल में फंसा रहता है।
Lal Kitab : मानव जीवन हमेशा ही संघर्ष से घिरा हुआ रहता है और संघर्ष के कारण ही मानव को अनेक प्रकार की चिंता, आकांक्षा और इच्छाएं उसे घेरे रहती हैं। लेकिन बहुत संघर्ष करने के बाद भी कई बार लोगों को उनकी मेहनत का उचित फल नहीं मिल पाता है और व्यक्ति अनेक बार 'येन केन प्रकारेण' कर्ज आदि से दब जाता है, साथ ही बहुत प्रयत्न करने के बाद भी वह इससे बाहर नहीं निकल पाता है। वहीं भारतीय ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब में कर्ज मुक्ति के अनेक उपाय बताए गए हैं। मान्यताओं के अनुसार, इन उपायों को प्रभावी और कारगर होने के साथ-साथ अचूक माना जाता है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब के कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में।
ये भी पढ़ें : Gangaur Puja 2021 : जानें, गणगौर पर्व कैसे मनाएं
- मंगलवार के दिन शिव मन्दिर में शिवलिंग पर मसूर की दाल अर्पित करें और भगवान शिव के 'ॐ ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नम:' मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपके ऊपर महादेव की कृपा बनी रहेगी और कर्ज आदि से आपको छुटकारा मिलेगा।
- जो लोग निरन्तर कर्ज घिरे रहते हैं, वे लोग प्रतिदिन 'ऋणमोचक मंगल स्तोत्र' का पाठ करें। यह पाठ शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार से आरंभ करें और अगर आप प्रतिदिन किसी कारण वश इसका पाठ ना कर पाएं, तो प्रत्येक मंगलवार को इसका पाठ जरुर करें। इस उपाय से आपको निश्चित ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
- अगर आप ऋण के बोझ तले दबते जा रहे हैं तो आप किसी भी शुभ दिन अथवा शुभ मुहूर्त में पांच लाल गुलाब के पूर्ण खिले हुए पुष्प लें और डेढ़ मीटर सफेद कपड़ा अपने सामने बिछा कर इन पांचों गुलाब के फूलों को उसमें गायत्री मंत्र का 21 बार पाठ करते हुए बांध लें। इसके बाद आप इन्हें बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। भगवान की कृपा से आपको जल्दी ही कर्ज से मुक्ति प्राप्त होगी।
- कर्ज-मुक्ति के लिए आप प्रत्येक दिन 'गजेन्द्र-मोक्ष स्तोत्र' का सूर्योदय से पूर्व स्वच्छ होकर पाठ करें। यह उपाय कर्ज मुक्ति के लिए अमोघ उपाय है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS