Lal Kitab Ke Achuk Totke : लाल किताब के ये अचूक वशीकरण टोटके, आप भी जानें

Lal kitab ke achuk totke : लाल किताब को टोने-टोटके और उपायों की किताब माना जाता है। लाल किताब के ये उपाय व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करते हैं और उसे खुशियों से भरा जीवन जीने की सौगात देते हैं। वहीं लाल किताब में वशीकरण के कुछ टोटके ऐसा हैं जोकि हानिकारक भी सिद्ध हो सकते है। इसीलिए लाल किताब में बताए गए वशीकरण के टोटकों को बहुत ही सोच विचार कर ही प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि लाल किताब के वशीकरण टोटके बस कुछ ही समय में अपना असर दिखाना शुरू कर देते हैं।
महिला वशीकरण का पहला उपाय
कई बार जीवन में ऐसा होता है कि, आप किसी महिला अथवा कन्या की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। उसे पूरी शिद्दत से चाहते हैं, लेकिन यह जरुरी नहीं है कि वह स्त्री भी आपको प्रेम करे या आपकी ओर आकर्षित हो जाए। वहीं आप उसे इतना चाहते हैं कि, आप उसके बिना रह नहीं पाते हैं और हर हालत में उसे पाना चाहते हैं। जोकि आप अगर सामान्य रूप से देखें तो शायद ना हो पाये। लेकिन इस टोटके की मदद से आप उस औरत को अपने वश में कर सकते हैं। इसके लिए आपको पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में अनार की लकड़ी तोड़कर लानी है। और उसे धूप दिखाकर उसे अपनी दाहिनी भुजा में बांधना है। इससे आप किसी को भी वशीभूत कर सकते हैं।
महिला वशीकरण का दूसरा उपाय
काक, जंघात, अगर, केशर इन सबको पीसकर आप जिस भी स्त्री के मस्तिक और पैरों के नीचे डालेंगे वह स्त्री आपकी तरफ आकर्षित हो जाएगी।
महिला वशीकरण का तीसरा उपाय
इलायची, लाल चंदन, सिन्दूर, कंगनी, काकर सिंघी की धूप बनाकर आप जिस स्त्री, कन्या आदि को उसकी धूप देंगे वह कन्या या स्त्री आपसे वशीभूत हो जाएगी और आपके बिना नहीं रह पाएगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS