Lal Kitab: जिंदगी बदल देंगे लाल किताब के ये 10 सरल टोटके, जानिए ...

लाल किताब (Lal Kitab) में कई टोटके और उपायो (Lal Kitab totke and upay) के बारे में बताया गया है जिसे अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में कई बदलाव कर सकता है। इसमें रोगी को निरोगी (Totke for Health), निर्धन को धन (Totka for Money), अशांति की जगह शांति, दुख को खुशी (Upay for Happiness) में बदलने के कई उपाय होते हैं। आज हम आपको इसी किताब के कुछ टोटके (Lal Kitab totke in Hindi) बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर कारोबार से लेकर शादी (Marriage Upay), बच्चे (Upay for Baby), धन आदि समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। आइए आपको वो लाल किताब के 10 टोटके बताते हैं...
- धन प्राप्ति के लिए छोटा सा चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पर्स या जहां पैसे रखते हैं उस तिजोरी में रखें।
- अगर आप काफी बीमार रहते हैं तो अपने लिए चांदी का गिलास बनवा लें और जब भी प्यास लगे। तब उसी चांदी के गिलास में पानी पिएं।
- रोजाना गाय और कुत्ते को एक-एक रोटी जरूर खिलाएं। इससे आपके सभी संकंट दूर हो सकेंगे।
- सोने से पहले अपने सिरहाने एक तांबे के लोटे में जल भरकर रख दें और अगली सुबह इस जल को घर के बाहर फेंक दें।
- वास्तु दोष दूर करने के लिए आप अपने घर के हर कोने में एक-एक कपूर रख दें। खत्म हो जाने पर इस जगह दोबारा कपूर को रख दें।
- मंदिर के पुजारी या शिक्षक को पीले रंग के कपड़े दान करें। आप चाहें तो धार्मिक पुस्तक भी दान कर सकते हैं।
- पानी वाला नारियल लें और उसे अपने सिर पर 21 बार वारें और बहते पानी में बहा दें।
- बाजार से छेद हुआ तांबे का पुराना गोल सिक्का लें, जिसमें सफेद धागा डालकर गीठ बांध लें और अपने गले में पहन लें। ये आप अपने बच्चे को भी पहना सकते हैं।
- अपने घर में एक मिट्टी का बर्तन लेकर आए और उसमें शहद भरकर रख दें।
- बरगद, पीपल और केले की जड़ों में रोजाना पानी देना अच्छा माना जाता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS