Lal Kitab Ke Totke: लाल किताब के ये 7 काम बनाएंगे आपके बिगड़े काम, जाग उठेगी सोई हुई किस्मत

Lal Kitab Ke Totke: सोए हुए भाग्य को जगाने के लिए लाल किताब में कुछ टोटके बताए गए हैं। अगर आप इन टोटकों को करते हैं तो आपका सोया हुआ भाग्य जाग जाएगा। जीवन में हर व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है। लेकिन दिन रात मेहनत करने के बाद भी कुछ हासिल नहीं हो पाता। कभी कभी थोड़ी सी ही मेहनत भी बहुत रंग दिखाती है। आपको भी मेहनत के बाद कामयाबी नहीं मिल पा रही है तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। कुछ ज्योतिष के उपायों की मदद से आप ऐसा कर सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार, लाल किताब में कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। कुछ आसान और छोटे उपाय करने से आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है।
1. रोज सुबह उठकर सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ पल देखने के बाद चेहरे पर तीन से चार बार घुमाएं। हथेली के ऊपरी हिस्से में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती और निचले हिस्से में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली को देखने से आपकी किस्मत चमक जाती है।
2. भोजन के लिए तैयार की जा रही रोटी में से पहली रोटी गाय को दें। कहते हैं कि गाय में सभी देवताओं का वास है। यदि प्रतिदिन गाय को रोटी दी जाए, तो सभी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं।
3. अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्मत चमक जाए तो रोजाना चींटियों को आटा चीनी में मिलाकर डालें। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का नाश होगा और पुण्यों का उदय होगा।
4. घर में स्थापित देवी-देवताओं का रोजाना फूलों से श्रृंगार करना चाहिए। ध्यान रहे कि फूल ताजे होने चाहिए। स्नान करने के बाद तोड़े हुए फूल ही भगवान को अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से आपकी समस्याएं दूर होंगी।
5. घर को हमेशा साफ रखना चाहिए। रोज सुबह झाड़ू लगाएं। सूर्यास्त के बाद झाडू नहीं लगानी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति सूर्यास्त के बाद झाडू लगाता है, उस घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता। मां घर से चली जाती हैं और नाराज हो जाती हैं।
6. घर के पास किसी तालाब, सरोवर या नदी में मछलियां हैं तो वहां जाकर रोज मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही अचूक उपाय है।
7. रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद एक लोटा जल पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं। कहते हैं कि भगवान विष्णु का पीपल वास होता है। इन उपायों को रोजाना करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल भविष्य में मिलता है।
डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS