लाल किताब के जीवन में काम आने वाले उपाय, आप भी जानें

Lal kitab: जब तक जीवन है तब तक संघर्ष है, प्रत्येक दिन हमारे सामने नई चुनौतियां लेकर आता है। लेकिन कई बार हमारे द्वारा सच्चे दिल से की गई मेहनत और सकारात्मक कार्य भी हमें सफलता नहीं दिला पाते। ज्योतिष और लाल किताब में ऐसे ही कई उपाय हैं जिनके करने से आपको थोड़े ही प्रयास में सफलता मिल जाती है। इन उपायों को करने से आपकी आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का अंत हो जाएगा।तो आइए आप भी जाने इन उपायों के बारे में जरूरी बातें।
जब आपका व्यवसाय चलता है, और आपको उस व्यवसाय से उन्नति होती है तो आपकी उन्नति को देखकर ईष्या करने वालों की कमी नहीं होती है। लोग आपके काम को बड़ी जलन और ईष्या के साथ देखते हैं। और आपके काम को नजर लगा देते हैं। इससे कई बार आपके कारोबार में अड़चनें आ जाती हैं। ऐसे में नजर दोष से बचने के लिए आप कुछ ऐसे उपाय कर सकते हैं जिनका वर्णन लाल किताब में मिलता है।
1. प्रात:काल शौच, स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत होकर बजरंग बाण का पाठ करें। तथा हनुमान जी को लड्डुओं का भोग लगाएं। और पांच लौंग पूजा में कपूर के साथ चढ़ाएं। इसके बाद वसन से तिलक करके घर से बाहर कारोबार इत्यादि स्थानों पर जाएं। आपके इस प्रयोग से आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, आपके जीवन में उन्नति होगी। और साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
2. किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाने से पहले या किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले थोड़ा गुड़ खाकर पानी पीना चाहिए। आपका कार्य सफल होगा, आपकी यात्रा मंगलमय होगी।
3. घर में बड़ी बुजुर्ग महिलाओं को सम्मान दें उनकी सेवा करें। अपने बुजुर्गों को हमेशा प्रसन्न रखें।
4. रात को सोते समय पांच कागजी बादाम अपने तकिये के नीचे रखें और उन्हें सुबह नित्य कर्मों से निवृत होने के बाद किसी देवस्थान रख दें।
5. गर्मी के दिनों में रास्ते में पथिक के लिए ठंडा जल पीने की व्यवस्था करें।
6. चांदी की दो ठोस गोलियां अपने पास हमेशा रखें।
7. तंदूर में रोटी सेंक कर उसमें गुड़ रखकर किसी कुत्ते को खिलाएं।
8. श्रीधातु यानि सोने, चांदी और तांबे से बनी अंगुठी को अपनी अनामिका अंगुली में गुरुवार को धारण करें।
9.चांदी की बिना जोड़ वाली अंगुठी अपनी तर्जनी अंगुली में धारण करें।
10. अपने घर में तोता-मैना आदि को पालकर रखें।
11. घर के किसी कोने में चांदी का एक चौकोर टुकड़ा गाड़ दें।
12. अपने वेतन का एक अंश निकालकर अपनी तिजोरी या घर के गुप्त स्थान में रखें। और उसे कभी खर्च ना करें।
13.प्रतिदिन नित्य कर्मों से निवृत होकर नाभि में केसर का तिलक लगाएं।
14. मंदिर के गर्भगृह में प्रतिदन पोंछा लगाएं।
15. सरसों का दीपक देवस्थान और मंदिर में जलाएं।
16. भोजन करने से पहले गाय का ग्रास जरूर निकालें। तथा गऊ, कुत्ता और कौआ को नियमित भोजन कराएं।
17. गऊशाला में जाकर गाय के गले में पीतल की घंटियां बांध दें।
18. पत्नी के मस्तिक पर स्वर्ण-आभूषण धारण करवाएं।
19. प्रतिदिन घर के बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण करें।
20. रसोईघर के उपयोग में आने वाली लोहे के वस्तुओं को अभावग्रस्त लोगों को दान करें।
21. कौआ और काले कुत्ते को मीठी रोटियां खिलाएं।
22. किसी भी पशु-पक्षी का शिकार कभी ना करें।
23. स्नान करने से पहले थोड़ा सा दूध मस्तिक पर लगाएं।
24. आपको भी कोई ना कोई स्वर्ण-आभूषण धारण करना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS