Lal Kitab : पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े को कैसे निपटाएं, जानें ये अचूक उपाय

Lal Kitab : पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े को कैसे निपटाएं, जानें ये अचूक उपाय
X
Lal Kitab : पति-पत्नी के मध्य लड़ाई-झगड़ा और कहासुनी होना सामान्य बात होती है, लेकिन कई बार बात इतनी बढ़ जाती है कि, पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े को सुलझाना बहुत बड़ी बात हो जाती है। इसके लिए कई बार तो दोनों के ही परिवार वालों को भी दिक्कतों से गुजरना पड़ता है।

Lal Kitab : पति-पत्नी के मध्य लड़ाई-झगड़ा और कहासुनी होना सामान्य बात होती है, लेकिन कई बार बात इतनी बढ़ जाती है कि, पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े को सुलझाना बहुत बड़ी बात हो जाती है। इसके लिए कई बार तो दोनों के ही परिवार वालों को भी दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। वहीं कभी-कभी तो पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े कोर्ट-कचहरी तक भी पहुंच जाते हैं और संबंध विच्छेद तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में ना चाहते हुए भी उनके साथ उनके बच्चों तक को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर पति-पत्नी के बीच दरार बढ़ती जा रही है और दोनों में से एक भी अगर इस दरार को पाटना चाहता है और अपने संबंध व रिश्ते को कायम रखना चाहता है तो अपने व्यवहार में नरमी बरतते हुए कुछ ज्योतिषीय उपाय भी कर सकते हैं। ऐसा करने से ना केवल आपका रिश्ता टूटने से बच सकता है, बल्कि आप और आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। तो आइए जानते हैं एक ऐसे ही उपाय के बारे में, जिससे पति-पत्नी के रिश्ते के बीच हुए झगड़े को आसानी से शांत किया जा सकता है।

पति-पत्नी के बीच झगड़ा शांत कराने का अचूक उपाय

अगर पति-पत्नी के बीच में झगड़ा बढ़ गया है और दोनों में से कोई भी एक व्यक्ति इस रिश्ते को बनाए रखना चाहता है तो आप भगवान शिव और माता पार्वती की शरण में चले जाएं। इसके बाद महादेव और माता पार्वती का चंदन से तिलक करें और उनसे अपने मन की व्यथा कह दें और अपने रिश्ते को बचाने की प्रार्थना करें। ऐसा करने के कुछ ही दिनों के अंदर आपके जीवनसाथी में आपके प्रति बदलाव नजर आएगा और वो आपके बिना नहीं रह पाएगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story