Lal Kitab : शादी में आ रही है अड़चन या कोई मनोकामना है अधूरी, तो करके देखें ये उपाय

Lal Kitab : मनुष्य जीवन का दूसरा नाम ही समस्या है। अगर जीवन में समस्या और परेशानियां ना हों तो जीवन जीने का कोई भी अर्थ नहीं, लेकिन जब ये समस्या और परेशानियां इस कदर बढ़ जाएं कि इनका कोई समाधान ही ना मिले तो जीवन दुखमय हो जाता है।
वहीं हिन्दू सनातन धर्म में मनुष्य के लिए जन्म से लेकर मृत्यु पर्यंत तक 16 संस्कारों का पालन करना ही पड़ता है, लेकिन वहीं इन्हीं 16 संस्कारों में से कुछ संस्कार ऐसे भी हैं, जिनमें हमें दूसरे लोगों का सहयोग लेना ही पड़ता है और बिना किसी दूसरे व्यक्ति के ये संस्कार संपन्न हो ही नहीं सकते हैं।
इन्हीं 16 संस्कारों में से एक संस्कार है पाणिग्रहण संस्कार अर्थात विवाह संस्कार। जोकि बिना जीवनसाथी के संपन्न हो ही नहीं सकता है, लेकिन कई बार ग्रह और नक्षत्रों के कारण जीवन में ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है कि सबकुछ ठीक होते हुए भी विवाह की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है।
वहीं चाहते हुए भी लोगों की कई मनोकामना भी अधूरी रह जाती हैं। जिसके लिए लोग अनेक उपाय भी करते हैं, लेकिन फिर भी लोगों की मनोकामना अधूरी ही रह जाती हैं। वहीं लाल किताब अनेक टोने-टोटके और उपायों से भरी पड़ी है, जिसमें विवाह बंधन की समस्या हो अथवा मनोकामना पूरी होने की समस्या सभी का निदान आप लोगों को मिल ही जाता है।
वहीं लाल किताब के उपाय बहुत ही कारगर होते हैं, जिन्हें अगर आप सच्चे मन से श्रद्धापूर्वक कर लें तो आपकी मनोकामना होते देर नहीं लगेगी। तो आइए जानते हैं, लाल किताब के कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में जोकि विवाह बंधन और आपकी मनोकामना को पल भर में पूरा कर सकते हैं।
विवाह बाधा दूर करने का उपाय
अगर आपके विवाह में कोई अड़चन आ रही है और आपका विवाह नहीं हो पा रहा है अथवा विवाह की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है तो आप गुरुवार के दिन आटे में गुड़, घी के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर किसी गाय को खिलाएं और इस उपाय को लगातार सात गुरुवार तक करें। ऐसा करने से जल्दी ही आपके विवाह के योग बनेंगे और भगवान की कृपा से आपको उत्तम जीवनसाथी प्राप्त होगा।
मनोकामना पूरी करने का उपाय
अगर आपकी कोई इच्छा या मनोकामना पूरी नहीं हो रही है तो आप किसी भी गुरुवार के दिन गुड़ के छोटे-छोटे सात टुकड़े करें और उनके साथ एक रूपये का सिक्का तथा सात हल्दी की गांठे रखकर किसी कपड़े में बांध लें और किसी भी रेलवे लाइन के पास उसे फेंक दें। फेंकते समय भगवान से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें। ऐसा करने के कुछ समय बाद ही आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS