Lal Kitab : लाल किताब के ये उपाय आपको बना सकते हैं जल्दी ही सुखी, जानिए...

Lal Kitab : लाल किताब के ये उपाय आपको बना सकते हैं जल्दी ही सुखी, जानिए...
X
  • जानें, जीवन को सुखमय बनाने के उपाय
  • जानें, धन प्राप्ति के उपाय
  • जानें, लाल किताब के उपाय

Lal Kitab : वैसे तो जीवन को सुखी बनाने के लिए ज्योतिष शास्त्र, वास्तु शास्त्र और अन्य धर्मशास्त्रों में अनेक प्रकार के उपाय बताए गए हैं, लेकिन वहीं लाल किताब में भी जीवन को सुखमयी बनाने के कुछ प्रभावी उपाय बताए गए हैं। लाल किताब के उपायों को प्रयोग मेंलाने से आप अपने जीवन को बहुत जल्दी ही सुखी और संपन्न बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं लाल किताब के कु ऐसे हीउपायों के बारे में जिससे आप सुखी जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Vivah Mahurat 2021 : साल 2021 में अब केवल 18 दिन ही बजेंगी शहनाई, एक क्लिक में जानें इस वर्ष के शेष विवाह मुहूर्त

लाल किताब के उपाय

  • प्रतिदिन पीपल, वट, केले और नीम के पेड़ों में नियमित तौर से पानी देना चाहिए। तथा साथ ही सफाईकर्मियों को समय-समय पर कुछ धन का दान करें।
  • प्रतिदिन अपने मस्तक पर हर रोज केसर या चंदन का टीका लगाएं।
  • प्रतिदिन सुबह के समय हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • अपने घर में हमेशा गुड़ रखें और समय-समय पर इसे स्वयं खाएं और अपने परिवार में भी दें।
  • वास्तुदोष दूर करने के लिए कपूर को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। ऐसे में यदि कोई वास्तु दोष सीढ़ी, शौचालय या दरवाजे में हो तो उस स्थान पर एक कपूर रखना चाहिए।
  • कन्याओं को बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां दान करनी चाहिए।
  • हर रोज कुत्ते को रोटी खिलाएं, काले कुत्ते को रोटी खिलाना बहुत अच्छा माना जाता है।
  • धन समस्या से निजात् पाने के लिए हमेशा अपनी जेब में चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अवश्य रखें।
  • लाल किताब के के मुताबिक लाल किताब के अनुसार चांदी एक चमत्कारी पदार्थ है। ऐसे मे ना केवल चंद्रमा औऱ शुक्र को मजबूती प्रदान करने के लिए बल्कि सुख समृद्धि प्राप्ति के लिए भी चांदी का एक चौकोर टुकड़ा हमेशा जेब में रखना चाहिए।
  • लाल किताब के अनुसार माना जाता है कि धन संपत्ति में निरंतर वृद्धि के साथ ही कारोबार में आने वाली तमाम बाधाएं चांदी से दूर होती हैं।
  • इसके अलावा व्यापार, रोजगार और भविष्य में आने वाली सभी बाधाओं को भी जेब में रखा चांदी का चौकोर टुकड़ा दूर करता हैं।
  • वहीं कुंडली में राहु दसवें भाव में होने पर केतु चौथे भाव में होता है तो इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए भी जेब में चांदी का चौकोर टुकड़ा बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। इसके अतिरिक्त चांदी का चौकोर सिक्का ग्रह नक्षत्रों के बुरे प्रभावों से भी रक्षा करता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story