रास्ते में दिख जाए आपको नींबू-मिर्च तो, तुरंत करें ये काम वरना हो सकता है आपका नुकसान

यदि आप कहीं जा रहे हैं और रास्ते में आपको अचानक से नीबू और मिर्च दिखाई दे जाए। तो आपको क्या करना चाहिए। हमारे हिन्दू धर्मशास्त्रों में इसके बारे में बताया गया है कि शनिवार के दिन अकसर लोग अपने घर, दुकान, वाहन आदि के बाहर नीबू-मिर्च को लटकाकर टोटका आदि करते हैं। और ऐसा लोग पुराने समय से ही करते आ रहे हैं। ऐसे में यह मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शनिदेव खुश हो जाते हैं। और इसी के साथ उनकी कृपा सभी लोगों पर बनी रहती है। और हम जो दुकान, मकान और वाहन के आगे नीबू-मिर्च टांगते हैं तो उनके ऊपर कोई भी नाकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। और हमारे साथ कोई दुर्घटना नहीं होती है। इसलिए ये मान्यता पुराने समय से चली आ रही है। तो आइए जानते हैं दुकान, मकान और वाहन के आगे नीबू-मिर्च लटकाने के बारे में जिन्हें जानकर आपको हैरानी हो जाएगी। ऐसा करने के बहुत सारे फायदे भी होते हैं जोकि आपको चौका सकते हैं और यदि आपको रास्ते में नीबू-मिर्च पड़ा मिल जाए तो आपको क्या करना चाहिए।
Also Read: भोजन का आपके मन पर क्या असर होता है, जानिए...
नीबू-मिर्च के टोटके का प्रयोग नाकारात्मकता को दूर भगाने के लिए किया जाता है। इसी के साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि अपने घर, दुकान और वाहन आदि पर नीबू-मिर्च लटकाने से व्यक्ति के घर और घर के लोगों तथा कारोबार आदि पर कभी भी बुरी नजर नहीं आती है। और यदि किसी की बुरी नजर होती है तो वह कट जाती है। बुरी नजर से घर, वाहन और परिवार आदि सब पर नाकारात्मकता आती है। इसलिए बुरी नजर से बचने के लिए लोग अपने घर, वाहन और दुकान पर लटकाते हैं।
Also Read: Mithun Rashifal 2021: जानिए मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021
अगर सड़क पर नीबू-मिर्च आपको अचानक से पड़ा मिल जाए तो इसे आपको भूलकर भी इसके ऊपर से लांघना नहीं चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से उस नीबू-मिचे पर जितनी भी नाकारात्मक ऊर्जा होती है वह आपके ऊपर आ जाती है। और आपके ऊपर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। क्योंकि नीबू-मिर्च नाकारात्मकता और बुरी नजर को अपने अंदर सोख लेती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS