Swapna Shastra: आइए जानें क्या होता है शरीर पर छिपकली गिरने का शुभ-अशुभ फल

Swapna Shastra: आइए जानें क्या होता है शरीर पर छिपकली गिरने का शुभ-अशुभ फल
X
Swapna Shastra: भविष्य में क्या होगा और क्या नहीं होगा ये बात तो कोई नहीं जानता। लेकिन कुछ पशु-पक्षी और जीव-जंतु भी हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं से अवगत कराते हैं। आमतौर पर घरों में पाई जाने वाली छिपकली भी भविष्य में होने वाली कई घटनाओं के बारे में संकेत करती है। इसका वर्णन शकुन शास्त्र में मिलता है। तो जानिए छिपकली से जुड़े शकुन और अपशकुनों के बारे में।

भविष्य में क्या होगा और क्या नहीं होगा ये बात तो कोई नहीं जानता। लेकिन कुछ पशु-पक्षी और जीव-जंतु भी हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं से अवगत कराते हैं। आमतौर पर घरों में पाई जाने वाली छिपकली भी भविष्य में होने वाली कई घटनाओं के बारे में संकेत करती है। इसका वर्णन शकुन शास्त्र में मिलता है। तो जानिए छिपकली से जुड़े शकुन और अपशकुनों के बारे में।

मरी हुई छिपकली: नए घर में प्रवेश करते समय यदि घर के मालिक को मरी हुई छिपकली या मिट्टी लगी हुई छिपकली दिखाई दे तो उस मकान में रहने वाले लोग रोगी हो सकते हैं, ऐसा शकुन शास्त्र में लिखा है। इस अपशकुन से बचने के लिए घर के मालिक को पूरे विधि-विधान से पूजा, दान आदि करने के बाद ही नए घर में प्रवेश करना चाहिए।

समागम करती छिपकली: अगर किसी व्यक्ति को छिपकली समागम करती मिले तो उसका किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। लड़ती दिखे तो किसी दूसरे व्यक्ति से झगड़ा संभव है और अलग होती दिखे तो किसी प्रियजन से बिछुडऩे का दु:ख सहन करना पड़ सकता है।

बोलती हुई छिपकली: शकुन शास्त्र के अनुसार अगर व्यक्ति को दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली का बोलना सुनाई दे तो उस व्यक्ति को शीघ्र ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है या फिर कोई शुभ फल प्राप्त हो सकता है। हालांकि ये घटना बहुत कम होती है क्योंकि छिपकली अधिकांश रात के समय बोलती है।

संपत्ति मिलने की संभावना: छिपकली अगर किसी व्यक्ति के माथे पर गिरती है तो संबंधित व्यक्ति को संपत्ति मिलने की संभावना बढ़ जाती है। और यदि छिपकली आपके बालों पर गिरती है, इसका मतलब मृत्यु आपके सामने खड़ी है।

इस तरह होती है आयु में वृद्धि: यदि छिपकली व्यक्ति के दाहिने कान पर गिरती है तो संबंधित व्यक्ति को आभूषण की प्राप्ति होगी। और यदि बाएं कान पर छिपकली गिरती है तो संबंधित व्यक्ति की आयु में वृद्धि होगी।

यूं होगा आपका भाग्योदय: नाक पर छिपकली गिरने से संबंधित व्यक्ति का जल्दी ही भाग्योदय होता है। और यदि मुख पर छिपकली गिरती है तो उस व्यक्ति को मधुर भोजन की प्राप्ति होगी।

मूंछ पर गिरी तो मिलेगा सम्मान: अगर बाएं गाल पर छिपकली गिरी तो यानी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दाहिने गाल पर छिपकली गिरी तो आपकी उम्र बढ़ेगी। गर्दन पर छिपकली गिरने का मतलब यश की प्राप्ति होगी। दाढ़ी पर छिपकली गिरने का मतलब आपके सामने जल्दा ही कोई भयावह घटना हो सकती है। मूंछ पर छिपकली गिरी तो सम्मान की प्राप्ति होगी। भौंह पर छिपकली गिरी तो धन हानि होनी तय है। दाहिनी आंख पर छिपकली गिरने का मतलब किसी मित्र से मुलाकात होगी। बाईं आंख पर छिपकली गिरने का मतलब जल्द ही कोई बड़ी हानि होगी।

ऐसे करती है शत्रु का नाश: अगर छिपकली आपके कंठ पर गिरती है आपके शत्रुओं का नाश होगा। दाहिने कंधे पर छिपकली गिरने पर विजय की प्राप्ति होती है। बाएं कंधे पर अगर छिपकली गिरे तो नए शत्रु बनते हैं। दाहिनी भुजा पर छिपकली गिरे तो धन लाभ मिलता है। बायीं भुजा पर छिपकली गिरने से संपत्ति छिनने की आशंका बढ़ती है। दाहिनी हथेली पर छिपकली गिरने से कपड़े मिलते हैं। बाईं हथेली पर छिपकली गिरने पर धन की हानि होती है। छाती के दाहिनी ओर छिपकली गिरने से जल्द ही ढेर सारी खुशियां मिलती हैं जबकि बाईं ओर गिरने से घर में ज्यादा क्लेश होता है।

यूं मिलता है आर्थिक लाभ: पेट पर छिपकली गिरने से आभूषण की प्राप्ति होती है। कमर के बीच में अगर छिपकली गिरे तो आर्थिक लाभ मिलता है। पीठ पर दाहिनी ओर छिपकली गिरने से सुख मिलता है जबकि बाईं तरफ छिपकली गिरने का मतलब रोग का दस्तक देना है। पीठ पर बीच में अगर छिपकली गिरती है तो घर में कलह होती है।

ऐसे होती हैं मनोकामनाएं पूरी: नाभि पर छिपकली गिरने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दाहिनी जांघ पर छिपकली गिरने से सुख मिलता है। वहीं बाईं जांघ पर छिपकली गिरने से दु:ख ही दु:ख यानी शारीरिक पीड़ा होती है। दाहिने घुटने पर छिपकली गिरने से यात्रा का संयोग बनेगा। बाएं घुटने पर छिपकली गिरने का मतलब बुद्धि की हानि होती है। दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकली गिरना यानी यात्रा से लाभ मिलता है। बाएं पैर या बाईं एड़ी पर छिपकली गिरने से बीमारी या घर में कलह होगी। दु:ख मिलेगा। दाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब ऐश्वर्य की प्राप्ति है। वहीं बाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब व्यापार में हानि होगी।

Tags

Next Story