Lohri 2021: लोहड़ी 2021 की तिथि और क्यों मनाया जाता है ये पर्व, जानिए ...

Lohri 2021: पंजाब और सिख समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले लोहड़ी के इस त्योहार के पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं। हमें बताया जाता रहा है कि रबी की फसल पकने की खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है। लोग लोहड़ी की शाम लोग उपले और लकड़ियों को जलाते हैं। और उसमें हाल में पके अनाज की बालियां, मूंगफली और तिल डालते हैं, और उस भूने हुए अनाज को आपस में बांटकर खाते हैं तथा उस आग के आस-पास नाच गाना करते हैं और एक-दूसरे को बधाइयां देते हैं। साल 2021 में लोहड़ी कब है। और लोहड़ी क्यों मनाई जाती है। आइए जानते हैं।
Also Read: Somvati amavasya: 14 दिसंबर को करें ये उपाय, घर में बढ़ेगा धन और ऐश्वर्य
लोहड़ी 2021 की तिथि और दिन
13 जनवरी 2021, दिन बुधवार
Also Read: Mithun Rashifal 2021: जानिए मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021
लोहड़ी क्यों मनाते हैं
पंजाब में लाहड़ी का त्योहार दुल्ला भट्टी से जोड़कर मनाया जाता है। मुगल काल में अकबर के दौरान दुल्ला भट्टी पंजाब में रहा करता था। कहा जाता है कि दुल्ला भट्टी ने पंजाब की लड़कियों की रक्षा की थी। क्योंकि उस समय अमीर सौदागरों को सदंल बार की जगह लड़कियों को बेचा जाता था। एक दिन दुल्ला भट्टी ने इन्हीं लड़कियों को सौदागरों से छुड़वाकर उनकी शादी हिन्दू लड़कों से करवाई। इसी तरह दुल्ला भट्टी को नायक की उपाधि से सम्मानित किया गया। और हर लोहड़ी को उसी की ये कहानी सुनाई जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS