Longest Day 2023: 21 जून को परछाई भी नहीं देगी साथ, जानें इसके पीछे की वजह

Longest Day 2023: वैसे तो एक दिन में 24 घंटे और साल में 365 दिन होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है साल में ऐसे चार दिन हैं, जिनकी खासियत अलग होती है। वे चार दिन 21 मार्च, 21 जून, 23 सितंबर और 22 दिसंबर होते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है और रात छोटी होती है। यह दिन पृथ्वी का सबसे लंबा दिन होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन उत्तरी गोलार्ध में मौजूद सभी देशों में दिन लंबा और रात छोटी होती है। इसकी खासियत यह है कि इस दिन दोपहर में एक ऐसा भी पल आता है, जिसकी परछाई भी मनुष्य का साथ छोड़ देती है।
ये भी पढ़ें- Chaturmas 2023: चातुर्मास में करें ये अचूक उपाय, होगी धन वर्षा
इस दिन 12 नहीं 14 घंटे का होगा दिन
सामान्य दिनों की तुलना में 21 जून को 12 घंटे की जगह 14 घंटे का दिन होगा। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन से ही दिन घटने शुरू हो जाते हैं। पिछले कई साल पहले 1975 में 22 जून को वर्ष का सबसे बड़ा दिन था, लेकिन इस बार 21 जून, 2203 को सबसे बड़ा दिन होगा।
शास्त्रों के अनुसार, सामान्य दिनों में रात और दिन बराबर होते हैं। ये 12-12 घंटे के ही होते हैं, लेकिन 21 दिसंबर को रात छोटी और 21 जून के बाद दिन बड़ा होता है। 21 जून से ही दिन घटने शुरू होते हैं।
21 जून को परछाई भी छोड़ देगी साथ
ज्योतिषों का कहना है कि साल में 4 ऐसे दिन होते हैं, जो सामान्य दिन से अलग होते हैं। 21 जून, 2023 उन्हीं चारों दिनों में से एक है। इस दिन के दोपहर में किसी भी मनुष्य की परछाई साथ में नहीं रहती है यानी साथ छोड़ देती है।
21 जून को सूर्य मध्याह्न में कर्क रेखा से होगा ऊपर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 21 जून, 2023 को सूर्य मध्याह्न में कर्क रेखा के ऊपर होगा। इसका मतलब है कि इस दिन सूर्य का प्रकाश धरती पर लंबे समय तक रहने वाला है। 21 जून के दिन पृथ्वी पर सुबह जल्दी होगा और सूर्यास्त देर से होगा। इसी कारण वश 21 जून को रात छोटी और दिन लंबा होता है।
ये भी पढ़ें- Eid-ul-Adha 2023: भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद, जानें इस दिन बकरे की कुर्बानी देने के पीछे का रहस्य
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS