गणपति को आज अर्पित कर दें ये चार चीजें, हर मनोकामना होगी पूरी

- गणेश जी (Ganesh) को प्रसन्न करने के लिए बुधवार (Wednesday) के दिन उनकी पूजा-आराधना (worship) की जाती है।
- गणेश जी की पूजा करने से सभी संकटों से निजात मिलती है।
हिन्दू धर्मशास्त्रों में बुधवार का दिन गणेश भगवान (LOrd Ganesh) का दिन माना जाता है और भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन उनकी पूजा-आराधना की जाती है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने से व्यक्ति को सभी संकटों से निजात मिल जाती है और उसकी परेशानियां दूर हो जाती हैं। गणपति जी सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय हैं। प्रत्येक पूजा से पहले गणेश जी की पूजा होती है तभी दूसरे देवताओं की पूजा मान्य होती है लेकिन वहीं दूसरी ओर बप्पा की पूजा में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना पड़ता है और उन्हें कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं तो आइए जानते हैं बुधवार के दिन गणेश को पूजा में किन चीजों को अर्पित करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra : तलसी के पौधे में ना दें इस दिन जल और ना तोड़े पत्तियां, वरना आप हो सकते हैं परेशान
गणेश जी को दूर्वा जरूर चढ़ाएं
गणपति जी को दूर्वा बहुत प्रिय है। बुधवार के दिन गणेश पूजा में उन्हें दूर्वा जरूर अर्पित करें, ऐसा करने से गणेश भगवान का आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होता है।
गणेश जी को मोदक खिलाएं
विघ्नहर्ता को मोदक भी बहुत प्रिय हैं इसलिए बुधवार के दिन पूजा के दौरान उन्हें मोदक का भोग जरूर लगाएं।
गणेश जी को लाल पुष्प अर्पित करें
गणपति जी को लाल पुष्प अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए बुधवार के दिन उन्हें पूजन में लाल पुष्प जरुर अर्पित करें, अगर लाल फूल नहीं हैं तो आप कोई और पुष्प भी गणपति जी को अर्पित कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Ashadha purnima 2021 : आषाढ पूर्णिमा कब है, जानें चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
गणेश जी लाल सिंदूर से होते हैं प्रसन्न
गणपति जी को लाल सिंदूर बहुत पसंद होता है, जब भक्त लोग उन्हें लाल सिंदूर अर्पित करते हैं तो विघ्नहर्ता बहुत प्रसन्न होते हैं। इसलिए गणेश जी को स्नान कराने के बाद लाल सिंदूर जरुर लगाएं। ऐसा करने से भगवान गणेश के आशीर्वाद से आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
सिंदूर लगाते समय करें इस मंत्र का जाप
गणेश भगवान आर्थिक क्षेत्र में आने वाली परेशानी और विघ्न से रक्षा करते हैं। गणेश जी को सिंदूर चढ़ाते समय यह मंत्र बोलें- 'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम. शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम॥
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS