Sawan 2023: ये 3 राशि वाले जातक भगवान शिव को बेहद प्रिय, सावन में ही नहीं पूरे साल बरसाते हैं कृपा

Shiv Ki Priya Rashi: हिंदू पंचांग के अनुसार, 4 जुलाई से सावन का महीना (Sawan 2023 Start Day) प्रारंभ हो रहा है। सावन मास भगवान शिव का प्रिय माह माना गया है। इस माह को श्रावण मास भी कहा जाता है। इस माह में भक्त महादेव की पूजा कर अपनी मनोकामना की पूर्ति करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस माह में जो भी भक्त भगवान शिव की पूजा करता है, उससे वे जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में जो भी भक्त सच्चे मन से शिवलिंग पर जल अर्पित करता है, उसे भगवान शिव की कृपा बरसती है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव 12 राशि के चक्र की 3 राशियों के जातकों पर अधिक प्रसन्न रहते हैं। तो आइये जानते हैं कि वे 3 भाग्यशाली राशियों के जातकों के बारे में...
ये भी पढ़ें- महादेव को प्रसन्न करने के लिए मिलेंगे इस साल 8 सावन सोमवार, जानें कब होगी इसकी शुरुआत
इन 3 राशियों पर रहती है भगवान शिव की कृपा (Lord Shiva grace resides on 3 zodiac signs)
मेष राशि-
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव को राशि चक्र की सबसे पहली अति प्रिय राशि मेष राशि है। मेष राशि को मंगल की राशि होती है। मेष राशि के जातकों के सारे बिगड़े काम भगवान शिव की कृपा से सब बन जाते हैं। इसके साथ ही उस कार्य में सफलता भी मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि जीवन में आने वाली सभी प्रकार के संकट और चुनौतियां महादेव के आशीर्वाद से सब खत्म हो जाती है। इसलिए सावन के महीने में मेष राशि के जातकों को शिव जी को गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
मकर राशि-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि भगवान शिव की दूसरी प्रिय राशि है। मकर राशि के स्वामी शनि देव है, जिन्होंने भगवान शिव की कृपा से न्याय के देवता का पद प्राप्त किया है। कहा जाता है कि जो जातक भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता है, तो सच्चे मन से सावन माह में शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा बरसती है।
ये भी पढ़ें- Sawan Somvar 2023 Start Date: इस साल सावन में 8 होंगे सोमवार, जानें पूजा विधि, आरती, शिव मंत्र
कुंभ राशि-
भगवान शिव की तीसरी प्रिय राशि कुभ हैं। इस राशि के स्वामी शनि देव है। जो जातक शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन माह में व्रत रखकर आराधना करें। ऐसा करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। इसके साथ ही करियर में उन्नति होती है।
ये भी पढ़ें- Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, आर्थिक स्थिति सुधरेगी
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS