Sawan 2021 : सावन में ये काम गलती से भी ना करना, भगवान शिव हो जाते हैं क्रोधित

Sawan 2021 : सावन में ये काम गलती से भी ना करना, भगवान शिव हो जाते हैं क्रोधित
X
Sawan 2021 : सावन में कौन-कौन सी गलतियां करने से शिव नाराज होते हैं, आइए जानते हैं।

Sawan 2021 : सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, यहीं वो महीना है जिसका इंतजार भक्तजन बड़ी ही बेसब्री से करते हैं। सावन का महीना प्यार का महीना भी माना जाता है। ऐसे में हम ये जानते हैं कि कौन-कौनसी गलतियां करने से भगवान शिव नाराज होते हैं।

ये भी पढ़ें : Sawan 2021 : सावन माह में हरी चूड़ी पहनने का ये खास महत्व, जानें...

  • सावन के पवित्र महीने में सुबह जल्दी ही उठना चाहिए। नहीं तो शिव नाराज हो जाते हैं।
  • सावन के महीने में हरी सब्जियां दूषित हो जाती हैं, इसीलिए इन्हें ध्यान से देखकर ही खाना चाहिए। क्योंकि हरी सब्जियों में कीड़े आदि हो सकते हैं। जोकि आपके मुख से पेट के अंदर जाने के बाद आपको हानि पहुंचा सकते हैं। तथा सावन माह में बैंगन खाने से परहेज करना चाहिए। अन्यथा भगवान शिव नाराज हो जाते हैं।
  • सावन के पवित्र महीने में पति-पत्नी को दूरी बनाकर रहना चाहिए। अगर आप संयम नहीं रखते तो भगवान शिव हमेशा-हमेशा के लिए नाराज हो सकते हैं।
  • सावन के पवित्र महीने में घर में रोना-धोना नहीं चाहिए। हमेशा खुश रहना चाहिए। भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं और आपको मालामाल कर देते हैं।
  • सावन के महीने में गलती से भी मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस पवित्र मास में लहसून-प्याज कभी मत खाना। दरसअल सावन के पवित्र महीने में इन चीजों को खाने से मनुष्य को पाप लगता है और मृत्यु के बाद नर्क में जाना पड़ता है।
  • घर में किसी भी सदस्य को चुगली आदि नहीं करनी चाहिए। किसी भी प्रकार से नफरत नहीं फैलाना चाहिए। घर में साफ-सफाई रखना चाहिए।
  • वहीं सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात में जल्दी सो जाना चाहिए।
  • सावन के महीने में बाल, नाखून, सेविंग आदि नहीं करना चाहिए। इससे आपको पाप लगता है और भगवान शिव क्रोधित हो जाते हैं।
  • सावन के महीने में मीठा बोलने वाला व्यक्ति भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर लेता है और ऐसा व्यक्ति जल्दी ही मालामाल हो जाता है। क्योंकि उसके सिर पर भगवान शिव का आशीर्वाद रहता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story