Lord Shiva In Dream Effect: सपने में शिवजी या शिवलिंग को देखना होता है शुभ, कृपा से साथ मिलते हैं ये 10 संकेत

Lord Shiva In Dream Effect: सपने में शिवजी या शिवलिंग को देखना होता है शुभ, कृपा से साथ मिलते हैं ये 10 संकेत
X
Lord Shiva In Dream Effect: अगर सपने में भगवान शिव या उनका शिवलिंग दिख जाए तो ये स्वप्न यानी सपना आपके लिए कैसा होता है।

Lord Shiva In Dream Effect: क्या आप जानते हैं कि हिंदू धर्म में स्वप्न यानी सपनों को खासा महत्व दिया गया है। जो सपने हम रात को सोते हुए देखते हैं वह हमारे भविष्य से जुड़े होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने को आने वाले वक्त में घटित होने वाली चीजों का संकेत बताया गया है। कुछ सपने हमें शुभ समाचार देते हैं तो कई हमें अशुभ। यहां हम बात कर रहे हैं अगर सपने में भगवान शिव या उनका शिवलिंग दिख जाए तो ये स्वप्न यानी सपना आपके लिए कैसा होता है। कहते हैं कि अगर सपने में भगवान दिख जाएं तो यह इस बात का इशारा या संकेत होता है कि भविष्य में आपके ऊपर भगवान की कृपा बरसने वाली है।


सपने में भगवान शिव को देखना और स्वप्न प्रभाव

1. सपने में भगवान शिव को देखना और उनका आना एक खास संदेश देता है। वहीं अगर आपको नींद में भगवान शिव या उनसे जुड़ी कोई चीज दिखाई दे तो इसका मतलब शुभ होता है। सभी अशुभ तत्वों का नाश होता है।

2. अगर सपने में भगवान शिव का शिवलिंग चुमते हुए देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि जो लंबे समय से परेशानियां चल रही हैं, उनका अंत होने वाला है।

3. अगर सपने में शिवलिंग दिख जाए तो समझ लें कि अच्छा समय शुरू होने वाला है। सपने में शिवलिंग का दिखाई देना विशेष रूप से आर्थिक सुधार की ओर संकेत करता है। आपको कहीं से भी धन की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन भी मिला है।

4. अगर शिव और मां पार्वती को एक साथ सपने में देखते हैं तो आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जिससे आप जीवन में मिलना चाहते हैं। यह पार्टनर के साथ अच्छे संबंध का भी संकेत है।

5. भगवान शिव का सपने में ध्यान या नंदी को साथ देखने हैं तो इसका मतलब साफ है कि आध्यात्मिकता के संबंध में आपकी इच्छा पूरी होगी।

6. सपने में भोले नाथ त्रिशूल के साथ दिखते हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान आपके हर संकट और आने वाले समय में आने वाली परेशानियों को दूर करने वाले हैं।

7. कहते हैं अगर कोई भी व्यक्ति सपने में भगवान शिव को तांडव करते हुए देखता है तो आपकी लंबे समय से चली आ रही समस्याएं जल्द ही सुलझ जाएंगी।

8. सपने में शिवलिंग देखने का अर्थ है जीत, मुसीबतों और समस्याओं का नाश होना और भविष्य में धन का लाभ होने का संकेत है।

9. कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति सपने में शिव मंदिर देखता है तो यह दर्शाता है कि आपको दो पुत्रों की प्राप्ति होगी। सपने में मंदिर का मतलब बीमारी से उबरना भी होता है।

10. अगर आप सपने में चांद देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको जीवन में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। यह सपना आपके शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा हो सकता है।

Tags

Next Story