भगवान विष्णु का आरोग्य प्रदान करने वाला मंत्र, मंत्र प्रयोग की विधि आप भी जानें

धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु का एक मंत्र महामारी और समस्त प्रकार के रोगों को नष्ट करने वाला है। यह मंत्र प्राचीनकाल में हुए समुद्र मंथन से जुड़ा हुआ है और धन्वन्तरि भगवान उस दौरान समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे। भगवान धन्वन्तरि आरोग्य, चिकित्सा के देवता हैं। भगवान धन्वन्तरि कहते है कि विष्णु भगवान का नाम लेने से सारे रोग नष्ट हो जाते है। यह मंत्र भगवान श्रीहरि विष्णु के तीन नामों पर आधारित है। तो आइए आप भी जानें भगवान विष्णु के आरोग्य प्रदान करने वाले मंत्र के बारे में जरुरी बातें।
मंत्र
ऊँ अच्युताय नम:, ऊँ गोविन्दाय नम:, ऊँ अनंताय नम:
मंत्र की विधि
मंत्र का प्रयोग करने के दिन सुबह जल्दी उठकर नित्य क्रियाओं से निवृत होने के बाद स्नान करके एक बर्तन में पीने का पानी लेना है। और एक चम्मच पानी अपने दाहिने हाथ में लेकर भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करते हुए और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए आपको पानी पीना है। ध्यान रहे कि पानी पीते समय चम्मच या हाथ आपके होठों से टच ना होने पाएं। इस विधि को प्रतिदिन सुबह एक बार श्रद्धा पूर्वक करने से अवश्य लाभ मिलेगा।
मंत्र की दूसरी विधि
एक कोरे सफेद कागज की कापी लें, और रोज सबेरे नित्यक्रियाओं से निवृत होकर स्नान आदि करने के भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए संकल्प लेने के पश्चात भगवान विष्णु के इस पावन और पवित्र मंत्र को उस कापी में प्रतिदिन 108 बार लिखें। संकल्प लेते समय भगवान को यह जरुर बताएं कि आप इस संकल्प का पालन कितने दिन करेंगे। संकल्प की अवधि पूर्ण होने पर आप इस काफी को अपने घर में किसी स्वच्छ स्थान पर रख सकते हैं।
मंत्र की तीसरी विधि
आप भगवान विष्णु के इस मंत्र को प्रतिदिन स्वच्छ होकर एक निर्धारित काल अर्थात 10 मिनट,15 मिनट और 50 मिनट जितने समय का आप भगवान के सामने संकल्प करें, उतना ही समय भगवान के सामने प्रतिदिन इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।
मंत्र की चौथी विधि
आप इस मंत्र का जाप प्रतिदिन सोते -जागते, दिन-रात कर सकते हैं। लेकिन मंत्र का जाप करते समय व्यक्ति के मन में पूरी श्रद्धा और भगवान विष्णु के प्रति पूरा विश्वास होना चाहिए।
भगवान विष्णु के आरोग्य प्रदान करने वाले इस मंत्र का प्रयोग आप किसी दूसरे व्यक्ति के लिए भी कर सकते हैं। अथवा अपने परिजनों के लिए भी आप संकल्प लेकर इस मंत्र का विधि पूर्वक जाप कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS