प्यार और पसंद में ये है फर्क, आप भी जानिए इसकी वजह

किसी से प्यार करने की कोई वजह नहीं होती है। प्यार तो सिर्फ प्यार है। लेकिन अगर उसमें कोई वजह है तो वो प्यार नहीं बल्कि सिर्फ एक पसंद है। और यही फर्क होता है पसंद करने और प्यार करने में। क्योंकि जब कोई फूल आपको अच्छा लगता है तो आप उसे तोड़ लेते हैं। क्योंकि उस समय आपके पास उस फूल को तोड़ने की वजह होती है। और वो वजह है उस फूल की खुशबू। उसकी अच्छी खुशबू के कारण वो फूल आपको अच्छा लगता है। लेकिन जब आप उसे प्यार करते हैं तो उसे तोड़ने की बजाय आप उसे रोज पानी देने लगते हैं।
Also Read: Horoscope 2021: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2021
ऐसे ही हम अपनी लाइफ में बहुत सी चीजों को पसंद करते हैं। और उन चीजों को पसंद करने की कोई ना कोई वजह हमारे पास जरुर होती है। और उन्हें पाने के लिए हम कुछ भी कर जाते हैं। लेकिन जब हम किसी से प्यार करते हैं और बदले में हमें उनसे प्यार मिले या ना मिले लेकिन जिसे हम प्यार करते हैं उसकी खुशी हमारे लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट होती है।
Also Read: Hindu Dharmshastra: करोड़ों पाप करने के बराबर होते है ये तीन काम, भगवान देते हैं इसका कठोर दंड
जब कोई इंसान आपको पसंद करता है तो वह केवल आपकी अच्छाईयों को ही पसंद करता है। वो केवल आपकी अच्छाई से प्रभावित होकर ही आपको पसंद करता है। लेकिन अगर किसी इंसान में लाख बुराई हैं फिर भी वो इंसान आपको अच्छा लगता है तो यही तो होता है सच्चा प्यार। अगर कोई इंसान आपको प्यार करता है तो वो उन सारी कमियों के साथ भी आपको अपनाता है, आपको स्वीकार करता है, जोकि आपके अंदर हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS