Jyotish shastra: जानिए बहुत तेज भाग्य की होती हैं इन नामों वाली लड़कियां

Jyotish shastra: ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति का नाम ही उसकी पहचान होती है। शायद यही वजह है कि जब बच्चे का जन्म होता है तब उसके माता-पिता उसका नाम बेहद सोच-समझकर रखते हैं। दरसअल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के नाम का प्रभाव उसके जीवन पर पड़ता है। इसलिए जब किसी बच्चे का नाम रखा जाता है तब उसके नाम का पहला अक्षर खासतौर पर किसी ज्योतिषी के द्वारा चुना जाता है। तो जाहिर सी बात है कि जिस नाम के साथ व्यक्ति को पूरी उम्र रहना है। वह नाम ना केवल अच्छा होना चाहिए। बल्कि व्यक्ति के भाग्य के अनुकूल भी होना चाहिए। व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर के अनुसार ही उसकी राशि तय की जाती है। इसलिए हर व्यक्ति के जीवन में उसके नाम का और खास करके नाम के पहले अक्षर का काफी महत्व होता है। तो आइए ऐसी ही चार नाम वाली लड़कियों के बारे में जिनका भाग्य बहुत तेज होता है।
1. D नाम वाली लड़कियां
बता दें कि जिन लड़कियों का नाम D अक्षर से शुरू होता है। वह भाग्य की कारफी तेज होती हैं। तभी तो ये लड़कियां जिस भी घर में जाती हैं वहां धन की वर्षा होने लगती है। यानि ये लड़कियां अपने ससुराल में सुख-समृद्धि लाती हैं। जिस घर में इन लड़कियों की शादी होती है उस घर की किस्मत ही बदल जाती है। गौरतलब है कि इन लड़कियों का स्वभाव भी काफी अच्छा होता है। और इन पर मां लक्ष्मी की कृपा भी हमेशा ही बनी रहती है।
2. G नाम वाली लड़कियां
जिन लड़कियों का नाम Gअक्षर से शुरू होता है वो भी भाग्य की काफी तेज होती हैं। इसके अलावा ये लड़कियां काफी हंसमुख स्वभाव की होती हैं। ये लड़कियां अपने हंसमुख स्वभाव के कारण ही अपने ससुराल में भी हमेशा खुशनुमा माहौल बनाए रखती हैं। इन लड़कियों को अपने चारों तरफ खुशियां बांटते रहना बेहद पसंद होता है। शायद यही वजह है कि भाग्य हमेशा इनका साथ देता है।
3. V नाम वाली लड़कियां
जिन लड़कियों का नाम V अक्षर से शुरू होता है वह भी काफी भाग्यशाली होती हैं। ये लड़कियां अपने पार्टनर के साथ हमेशा मिलझूल कर ही काम करती हैं। ये लड़कियां कभी अपने पार्टनर को अकेलापन महसूस नहीं होने देती हैं। हालांकि ये लड़कियां किसी भी काम को करने में खुद को लड़कों से कम नहीं समझती हैं। यानि ये लड़कियां काफी समझदार होती हैं। और अपनी समझदारी से अपने ससुराल वालों का भाग्य भी चमका देती हैं।
4. Y नाम वाली लड़कियां
जिन लड़कियों का नाम Y अक्षर से शुरू होता है उनका स्वभाव काफी शांत होता है। इसके साथ ही ये लड़कियां अपने परिवार की इज्जत और मान-सम्मान का भी पूरा ध्यान रखती हैं। ये लड़कियां अपने परिवार के सम्मान में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देती हैं। इनका भाग्य हमेशा इनका साथ भी देता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS