Lunar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण के बाद इस दिन है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जान लें सूतक काल का टाइम

Lunar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण के बाद इस दिन है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जान लें सूतक काल का टाइम
X
साल 2023 में पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 और वहीं दूसरी तरफ साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को पड़ेगा।

Lunar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण बेहद खास खगोलीय घटनाएं हैं। साल 2023 में कुल चार ग्रहण पड़ेंगे। जिनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं। इन ग्रहणों को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से देखा जा सकेगा। साल 2023 में पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 और दूसरा 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा। वहीं दूसरी तरफ साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगेगा।

धर्म और वैदिक ज्योतिष में भी ग्रहणों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। चंद्र और सूर्य ग्रहण समय-समय पर होते रहते हैं और उनका सीधा प्रभाव जातकों पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को रात 8:44 बजे से शुरू होगा और देर रात 1:00 बजे समाप्त होगा। 4 घंटे से अधिक देर रात तक चलने वाला ग्रहण भारत में तो नहीं दिखेगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन लोगों के जीवन पर इसका अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा।

Lunar Eclipse 2023 Date and Time

चंद्र ग्रहण 5 मई को रात 08 बजकर 45 मिनट पर लगेगा, जो देर रात 1 बजकर 30 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति होगी। यह चंद्र ग्रहण 4 घंटे 15 मिनट तक रहेगा।

सूतक काल क्या होता है

चंद्र ग्रहण से 09 घंटे पहले और सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले तक का समय सूतक काल कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य और चंद्रमा पर ग्रहण के समय राहु और केतु का संकट होता है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित होते हैं। चंद्र ग्रहण 2023 सूतक काल चंद्र ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ समय से 9 घंटे पहले है। ग्रहण शुरू हो गया है, लेकिन 05 मई का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इस वजह से उस दिन सूतक काल मान्य नहीं होगा। यानी चंद्र ग्रहण के दिन सूतक काल नहीं रहेगा।

Tags

Next Story