शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा को ऐसे करें प्रसन्न, होंगी मुरादें पूरी

- शुक्रवार को शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा की उपासना का दिन कहा जाता है।
- मां दुर्गा का पूजन-व्रत करके दुर्गा सप्तशती का पाठ करना विशेष फलदायी होता है।
धर्मशास्त्रों के मुताबिक शुक्रवार को शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा की उपासना का दिन कहा जाता है। शुक्रवार के दिन मां दुर्गा का पूजन-व्रत करके दुर्गा सप्तशती का पाठ करना विशेष फलदायी होता है। ऐसा करके मां भवानी दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं मां भगवती दुर्गा का विशेष आशीर्वाद पाने और अपनी मनोकामना पूरी करने के उपायों के बारे में।
Also Read : Gochar 2021 : बुध के गोचर से किस राशि के जातकों को होगा लाभ, जानें अपना राशिफल
- गणपति जी का पूजन करने से मां भगवती दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है।
- दुर्गा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा के 108 नामों का जप प्रतिदिन करें।
- नवरात्रि और गुप्त नवरात्रि के दौरान अपने घर में मातारानी की अखंड ज्योति जरुर जलाएं।
- जब भी मां दुर्गा की पूजा करें तो उसके बाद आप छोटी-छोटी कन्याओं को फल और मिठाई का प्रसाद जरुर बांटें।
- कभी भी माता की पूजा के तुरन्त बाद भोजन ना करें।
- नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की विशेष साधना करने का विधान है और नवरात्र के दौरान कभी भी महिलाओं का अपमान ना करें।
- मां भगवती दुर्गा शक्ति की देवी हैं और वे आसुरी प्रवृत्तियों का नाश करने के लिए ही शस्त्र धारण करती हैं। मां भगवती के सौम्य और उग्र स्वरूप समेत अन्य भी कई स्वरूप हैं। जैसे जब कोई बच्चा जिद करता है तो उसकी माता पहले उसको प्यार से समझाती है और जब वह बच्चा नहीं मानता तो वह उसे झिड़कतीं भी हैं।
- मां भगवती दुर्गा के मंत्रोच्चार के दौरान अपने मन में कभी भी छल-कपट और किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं रखनी चाहिए।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS