Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी को पसंद है ये चीजें, घर में रखने से होगी धन की वर्षा

Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी को पसंद है ये चीजें, घर में रखने से होगी धन की वर्षा
X
Maa Lakshmi: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ को विशेष महत्व दिया जाता है। इस धर्म में सभी देवी-देवताओं को विशेष रूप से पूजा जाता है। खासकर जब धन की बात आती है तो मां लक्ष्मी को सभी लोग एक बार जरूर याद करते हैं।

Maa Lakshmi: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व दिया जाता है। इस धर्म में सभी देवी-देवताओं को विशेष रूप से पूजा जाता है। खासकर जब धन की बात आती है तो मां लक्ष्मी को सभी लोग एक बार जरूर याद करते हैं। वहीं, इनकी आशीर्वाद पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। मां लक्ष्मी के होने से घर-परिवार में कोई चीज की कमी नहीं होती है। सदैव, घर में खुशियों का माहौल बना रहता है। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी किन चीजों में वास करती हैं और उन्हें सबसे ज्यादा क्या पसंद है।

नारियल में मां लक्ष्मी का होता है वास

नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। मांगलिक कार्य में विशेष रूप से नारियल की जरूरत होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नारियल में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी की आशीर्वाद बना रहता है। घर-परिवार में किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

घर में रखें तुलसी का पौधा

शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा रखने से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तुलसी के पौधे पर मां तुलसी की वास होता है। ऐसे में व्यक्ति को तुलसी को जल चढ़ाने के साथ पूरी विधि-विधान से पूजा-अर्चना जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें... Gajkesari Rajyoga 2023: इस दिन पड़ेगा गजकेसरी राजयोग, ये 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

कमल का फूल

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो कमल के फूल पर मां लक्ष्मी की वास होता है। यह फूल मां लक्ष्मी को बहुत प्यारा होता है, इसलिए व्यक्ति को अपने घर में कमल का फूल रखना चाहिए। पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को कमल के फूल जरूर अर्पित करना चाहिए।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story