ऐसे कार्यों से मिलती है माता लक्ष्मी की कृपा, जानिए कभी नहीं आएंगी आपके ऐश्वर्य में कमी

माता लक्ष्मी धन की देवी और भगवान श्रीहरि विष्णु की सहचरी हैं। जिस भी मनुष्य पर माता महालक्ष्मी की कृपा होती है वह मनुष्य बहुत सुखी जीवन जीता है। उस व्यक्ति की लाइफ में कभी भी किसी वस्तु की कमी नहीं रहती है। माता लक्ष्मी की अपने जीवन में कृपा बनाये रखने के लिए कुछ कार्य करने जरुरी हैं। तो आइए आप भी जानें ऐसे कामों के बारे में जिनकों करने से माता लक्ष्मी की आपके ऊपर कृपा बनी रहेगी। और आप हमेशा ही खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे।
Also Read: Vivah : विवाह में हो रही है देरी तो करें ये उपाय
ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न
माता महालक्ष्मी धन, वैभव तथा यश प्रदान करने वाली और भगवान विष्णु की सहचरी हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से भी मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। और भगवान विष्णु की पूजा करने वाले मनुष्य पर वे सदा ही अपनी कृपा बरसाती हैं। जिससे वे लोग हमेशा ही सुशी और संपन्न जीवन यापन करते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में कभी किसी वस्तु की कोई कमी उन्हें नहीं खलती है और ऐसे लोग समाज में सम्मानित जीवन जीते हैं।
यदि आपके घर में आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई है तो आप सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान प्रतिदिन मां लक्ष्मी और गणेश समेत भगवान विष्णु का पूजन करें। हिन्दू धर्म के अनुसार ऐसी मान्यता है कि इस काल में की गई पूजा-पाठ शुभ फल देती है।
संध्या वंदन के दौरान तुलसी के पास शुद्ध घी का दीप प्रतिदिन जलाएं और साथ ही तुलसी की सात परिक्रमा भी करें। तुलसी की परिक्रमा करते समय आप भगवान श्रीहरि और तुलसी माता से अपने घर की सुख-समृद्धि की प्रार्थना जरुर करें। ऐसा अगर आप नियमित रूप से करेंगे तो मां लक्ष्मी आप के ऊपर प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा अवश्य बरसाएंगी। क्योंकि तुलसी का हिन्दू धर्म में बहुत ही विशेष स्थान है। तुलसी को परम पवित्र और पूजनीय माना जाता है। भगवान श्रीहरि विष्णु जी को तुलसी सर्वाधिक प्रिय हैं। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी की हर रोज पूजा की जाती है और सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है उस घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS