Magh Gupt Navratri 2023: जानें क्यों मनाई जाती है गुप्त नवरात्रि?, ये हैं मां दुर्गा के दस महाविद्याओं के नाम

Magh Gupt Navratri 2023: हर साल हिंदू धर्म के लोग नवरात्रि मनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल में 4 बार नवरात्रि (Navratri 2023) आती है। जबकि हम लोग सिर्फ चैत्र और शारदीय (Chaitra and Sharadiya Navratri 2023) इन दो नवरात्रि को ही बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। जबकि माघ और आषाढ़ माह में भी नवरात्रि आती है, जिन्हें गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इन गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 10 स्वरूपों की पूजा होती है। गुप्त नवरात्रि तांत्रिक पूजा से जुड़े हुए हैं।
मां भगवती की दस महाविद्याओं के नाम (Names of ten Mahavidyas of Maa Bhagwati)
- पहली माघ गुप्त नवरात्रि पर मां काली की पूजा होती है।
- दूसरी माघ गुप्त नवरात्रि पर मां तारा की पूजा होती है।
- तीसरी माघ गुप्त नवरात्रि पर मां षोडशी की पूजा होती है।
- चौथी माघ गुप्त नवरात्रि पर मां भुवनेश्वरी की पूजा होती है।
- पांचवीं माघ गुप्त नवरात्रि पर मां भैरवी की पूजा होती है।
- छठी माघ गुप्त नवरात्रि पर मां छिन्नमस्ता की पूजा होती है।
- सातवीं माघ गुप्त नवरात्रि मां धूमावती की पूजा होती है।
- आठवीं माघ गुप्त नवरात्रि पर मां बगलामुखी की पूजा होती है
- नौ वे दिन माघ गुप्त नवरात्रि पर मां मांतगी और मां कमला की पूजा होती है।
मां दुर्गा के मंत्र (Mantras of Maa Durga)
1. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।
2. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
3. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
4. या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
5. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै
जानें क्यों मनाई जाती है गुप्त नवरात्रि (Know why Gupta Navratri is celebrated)
कहा जाता है कि इन देवियों की पूजा शारदीय और चैत्र नवरात्रों की तरह सार्वजनिक रूप से नहीं की जाती। बल्कि इन नौ दिनों तक गुप्त रूप से मां दुर्गा के 10 स्वरूपों की पूजा होती है। इसलिए इन नवरात्रों का नाम गुप्त नवरात्र पड़ा। ऐसी मान्यता है कि गुप्त नवरात्रों में देर रात में गुप्त रूप से पूजा करनी चाहिए। गुप्त नवरात्रि के दिनों में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस नवरात्रि में गुप्त विद्या की सिद्धी हेतु साधना की जाती है। इस नवरात्रि में तंत्र साधना की जाती है। जो गुप्त रूप से होती है। इसी लिए इन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है।
Disc।aimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS